फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Online contact was made to take the franchise of fertilizer company, fraud of Rs 1.75 lakh

खाद कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन साधा था संपर्क, 1.75 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Online contact was made to take the franchise of fertilizer company, fraud of Rs 1.75 lakh
भिवानी। इफको फर्टिलाइजर कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए गूगल पर सर्च कर ऑनलाइन आवेदन कर फ्रेंचाइजी लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने एक लाख 75 हजार 800 रुपये का भुगतान भी कर दिया, लेकिन धोखेबाजों से इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद युवक ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद इकनॉमिक सेल ने प्रारंभिक जांच के बाद अब जूईकलां पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भानगढ़ निवासी योगेंद्र ने बताया कि उसने इफको फर्टिलाइजर कंपनी के नोएडा ऑफिस में डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसने ईमेल के जरिये ही कागजी कार्यवाही पूरी की और फोन पर भी बातचीत होती रही। उसने फ्रेंचाइजी के लिए गूगल पर सर्च किया था। इसी के बाद उसने आवेदन किया था। उसके पास एक फोन आया, जिसने अपने नाम प्रभात रंजन बताया था। कंपनी से डीलरशिप के लिए फर्जी कार्यकर्ता ने उससे एक लाख की मांग की। उसने 14 जुलाई को अपने बैंक से चेक के माध्यम से भुगतान करा दिया। इसके बाद उसने 175800 रुपये का भुगतान भी किया था। इसके बाद बातचीत हो रहे नंबरों पर कॉल की तो दोनों नंबर बंद मिले और उनसे कोई बातचीत नहीं हुई। उसने चेक किया तो कंपनी के नाम पर उसके साथ फर्जीवाड़ा किया गया था और उसके साथ 175800 रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी। जूईकलां पुलिस थाना एसएचओ सतपाल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed