फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Online applications for admission to B.Ed. course will be accepted till August 7

Bhiwani News: एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए 7 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 16 Jul 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Online applications for admission to B.Ed. course will be accepted till August 7
भिवानी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से बीएड व एमएड 2024 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिले से मदवि से बीएड करने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 15 जुलाई से पोर्टल ओपन कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से बीएड कोर्स के लिए सरकारी महाविद्यालयों के साथ-साथ निजी कॉलेज व अन्य संस्थान भी जोड़े गए हैं। दरअसल, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की ओर से नए सत्र 2024 में बीएड व एमएड में प्रवेश के लिए पोर्टल ओपन कर दिया गया है। बीएड व एमएड करने के इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से 15 जुलाई से 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलाई जाएगी। इसमें बीएड नियमित 2 वर्ष स्नातक, विशेष बीएड 2 वर्ष नियमित, एमएड 2 वर्ष नियमित, विशेष एमएड नियमित 2 वर्ष पाठ्यक्रम शामिल है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से पहली काउंसिलिंग 23 अगस्त को आयोजित करवाई जाएगी। दूसरी काउंसिलिंग 31 अगस्त को व तीसरी काउंसिलिंग 9 सितंबर को आयोजित करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा बची हुई खाली सीटों की जानकारी 13 सितंबर को अपलोड की जाएगी। वहीं कॉलेजों में 17 सितंबर को फिजीकल काउंसिलिंग आयोजित करवाई जाएगी। फिजीकल काउंसिलिंग में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी 21 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed