फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   one youth deth for road accident

सड़क पर पैदल जा रहे दो युवकों की कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
one youth deth for road accident
गांव मंढाणा से जाटूलुहारी रोड पर शादी समारोह में जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पैदल जा रहे युवक को गंभीर चोटें आई वहीं हादसे के दौरान कार भी पलट गई। जिसके चालक को भी चोटें आई। गंभीर गंभीर हालत में युवक को रोहतक पीजीआई ले जाया गया जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में मंढाणा वासी मुकेश कुमार ने बताया कि छह जुलाई की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उसके चाचा जयभगवान की लड़की प्रियंका की शादी थी जिसमें उसका 24 वर्षीय भांजा युद्धबीर वासी नारनौंद आया हुआ था। उसने बताया कि वह और उसका भांजा मंढाणा से जाटूलुहारी रोड पर जांटी के पेड़ से लकड़ी लेने पैदल जा रहे थे कि इसी दौरान मंढाणा की तरफ से आ रही कार ने उन दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे मामूली चोटें आई जबकि उसका भांजा सड़क पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। इस हादसे में कार भी मौके पर पलट गई। जिसके चालक संदीप को भी चोटें आई। कार चालक संदीप को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं उसके भांजे युद्धबीर की गंभीर हालत होने की वजह से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकेश कुमार की शिकायत पर सदर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed