फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One year of BJP government in Haryana was a complete failure: Hooda

हरियाणा में भाजपा सरकार का एक साल पूरी तरह नाकाम रहा : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
One year of BJP government in Haryana was a complete failure: Hooda
भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को पूरी तरह असफल और जनविरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि बीते एक साल में प्रदेश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं मिला। भाजपा सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से भटक चुकी है और अब केवल जुमलों के सहारे सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


भिवानी पहुंचने पर चौ. हुड्डा ने कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और कांग्रेस पार्टी लोगों के बीच जाकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह राजनीतिक शक्ति है जो हर वर्ग को साथ लेकर विकास और सामाजिक न्याय का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
विज्ञापन


इसके पश्चात चौधरी हुड्डा संत कंवर महाराज के पौत्र के विवाह समारोह में भी शामिल हुए और नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सांसद जयप्रकाश जेपी, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक चंद्र प्रकाश, विधायक बलवान सिंह दौलतपुर, पूर्व विधायक संत कुमार, कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी और संदीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed