{"_id":"6058e3f68ebc3e8d2c631e90","slug":"one-new-corona-positive-case-found-vaccination-14539-people-bhiwani-news-rtk601190461","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संक्रमित मिला, पांच हुए ठीक, मेगा कैंप में 14539 लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक संक्रमित मिला, पांच हुए ठीक, मेगा कैंप में 14539 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
स्कूटी सवार महिला व युवती को मास्क देता पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना पर वार के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा कैंप लगाकर सोमवार को एक ही दिन में 14539 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। जबकि लक्ष्य 10 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का था। जिलेभर में 12586 बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। 36 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पताल के अलावा 12 निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगाई गई। सोमवार को भी एक कोरोना पॉजिटिव सामने आए। वहीं पांच ठीक भी हुए। अब जिले में 12 एक्टिव केस है।
मार्च माह में कोरोना केस सामने आने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को एक केस सामने आया। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 6388 तक बढ़ गया। इनमें से 6231 ठीक हो चुके है। वहीं राहत भरी सूचना रही कि पांच ठीक भी हुए। अब जिले में 12 एक्टिव केस हैं। सोमवार को भी 937 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
मेगा वैक्सीनेशन अभियान में दिखा उत्साह
सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया। जिसके तहत 36 सीएचसी, पीएचसी, सामान्य अस्पताल, जालान अस्पताल के अलावा 12 निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई गई। कुल 14539 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिनमें 12596 बुजुर्ग और 1683 लोग 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के रहे। 260 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक कुल 42774 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने काटे चालान, बांटे मास्क
पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पुलिस ने अभियान चलाया और मास्क नहीं लगाने वालों के न केवल चालान काटे बल्कि मास्क बांटे भी। सभी थाना, चौकी पुलिस यह अभियान चलाती नजर आई।
वर्जन:::
कोरोना केस सामने आ रहे हैं, ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन