फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   one die in accident, one injured, police case file

मिट्टी की ढेर से टकराई बाइक, चालक की मौत

Thu, 11 Mar 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
one die in accident, one injured, police case file
भिवानी। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की साइट पर मिट्टी के ढेर से टकराकर एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे का है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव पालुवास निवासी 18 वर्षीय देवेंद्र मंगलवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक पर खेतों में जा रहा था। जब वह भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास के निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के समीप पहुंचा तो अचानक ही उसकी बाइक मिट्टी के ढेर से टकरा गई। बाइक पर से उछलकर देवेंद्र दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं बाइक पर बैठा 19 वर्षीय रोहित भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं रोहित का इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे वहीं औद्योगिक थाना पुलिस से जांच अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

तीन भाइयों के परिवारों में इकलौता लड़का था देवेंद्र
परिजनों ने बताया कि मृतक युवक के पिता तीन भाई थे और तीनों ही भाइयों में देवेंद्र इकलौता लड़का था। देवेंद्र के पिता नानु की मौत हो चुकी है। देवेंद्र की तीन बड़ी बहनें हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। मृतक देवेंद्र 11वीं कक्षा में पढ़ाई के साथ गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। देवेंद्र अपनी बूढ़ी मां सुरज्ञान का इकलौता सहारा भी था। इस हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण भी हादसे की सूचना के बाद जिला सामान्य अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में घायल रोहित आईटीआई का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
देवेंद्र के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
- बिजेंद्र, जांच अधिकारी औद्योगिक पुलिस थाना
पुल निर्माण की साइट पर बंद किया हुआ है रास्ता
भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास के समीप गुजरानी मोड़ से ही रास्ता बंद किया हुआ है। रास्ता बंद करने के साथ ही वहां पर एक संकेतक बोर्ड भी लगाया हुआ है, जबकि पुल के पिलर खड़े करने के लिए जेसीबी से खुदाई कराकर मिट्टी के बड़े ढेर लगे हैं। इसी ढेर में अंधेरा होने की वजह से देवेंद्र की बाइक जा टकराई और यह दुखद हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed