फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One Day Workshop on Artistic Divine Femininity

अपनी शक्ति को पहचान जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं : मीनू

Sat, 29 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 29 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
One Day Workshop on Artistic Divine Femininity
आदर्श महिला महाविद्यालय ​भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि को सम्मानित करतीं प्राचार्य व स्
भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से कलात्मक दिव्य स्त्रीत्व विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर समाजसेवी मीनू अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं के मानसिक, भावनात्मक और रचनात्मक विकास के लिए आवश्यक हैं कि वह अपनी अंदर छिपी शक्ति को पहचाने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की ओर से की गई यह पहल छात्राओं के आत्मनिर्भर और आत्म सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहेगा। इस कार्यशाला का नेतृत्व प्रख्यात मनोवैज्ञानिक ऐनी अग्रवाल ने किया। उन्होंने कला के माध्यम से आत्म-सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य पर गहन चर्चा की। उन्होंने तनाव, चिंता और आत्म-प्रबंधन को कला के माध्यम से व्यक्त करने और उनसे उबरने की प्रभावी तकनीकों को बताया।
विज्ञापन

साथ ही, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंधों को भी उजागर किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि यह कार्यशाला बेहद प्रेरणादायक रही। यह छात्राओं को उनके आत्मबल को बढ़ाने में सहायक रहेगी। इस अवसर पर नीना अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, शीतल गोयल, शिल्पी गोयल, आयुषी अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग में नैन्सी और स्लोगन प्रतियोगिता में खुशी ने मारी बाजी

भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया। पोस्टर मेकिंग में नैन्सी व स्लोगन प्रतियोगिता में खुशी प्रथम रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रेड क्रॉस से अजय श्योराण शामिल हुए। सम्मानित अतिथियों के रूप में डॉ.परमानंद, डॉ. उदयभान, डॉ. अजीत कुमार एवं डॉ. सविता रहे। इस मौके पर रेडक्रॉस से अजय श्योराण ने बताया कि रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा करना है। इसके बाद ओरल हेल्थ एंड हाइजीन पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताओं में सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी दौरान वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. लता ने सभी स्वयंसेविकाओं को दांतों से संबंधित परेशानियों के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेविकाओं ने मिलकर मुंह व दांतों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली। इस मौके पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैन्सी, द्वितीय स्थान कशिश और तृतीय स्थान नगीना का रहा। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी, द्वितीय स्थान मुस्कान, तृतीय स्थान मुस्कान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को डॉ. लता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed