फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One bike rider died in collision with Eicher Canter, the other referred to PGI

Bhiwani News: आयशर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
One bike rider died in collision with Eicher Canter, the other referred to PGI
भिवानी। गांव फूलपूरा बस स्टैंड के समीप बुधवार रात को आयशर कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान अशोका कॉलोनी निवासी ऋषिराज (40) के रूप में हुई है। इस मामले में सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली खरक कलां चौकी की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में आशयर कैंटर चालक के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ऋषिराज बाइक पर अपने पड़ोसी नरेंद्र के साथ गांव बामला अपनी रिश्तेदारी में गया था। बुधवार रात को बाइक पर वे अपने घर पर आ रहे थे। बाइक को ऋषिराज चला रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वे गांव फूलपूरा बस स्टैंड के समीप पहुंचे तो पीछे से एक आयशर कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। टक्कर लगने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां ऋषिराज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि नरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने वीरवार सुबह मृतक की पत्नी हर्षलता के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तीन बच्चों से उठा पिता का साया
मृतक के परिजन ने बताया कि ऋषिराज अपनी माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी से तीन बच्चे हैं। ऋषिराज खेती करता था और अपने परिवार का गुजारा करता था। वह अपने पड़ोसी नरेंद्र के साथ काम से गांव बामला में अपनी रिश्तेदारी में गया था। लेकिन इस सड़क दुर्घटना ने तीन बच्चों के सिर से उनके पिता का साया और परिवार से इकलौता बेटे का सहारा छीन लिया।

--------
गांव फूलपूरा बस स्टैंड के समीप आयशर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मृतक की पत्नी हर्षलता के बयान पर आयशर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
-एएसआई सुभाष, जांच अधिकारी, खरक कलां पुलिस चौकी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed