फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One and a half thousand e rickshaws running on the roads without number and driver's license

Bhiwani News: बिना नंबर और चालक लाइसेंस के सड़कों पर दौड़ लगा रही डेढ़ हजार हजार ई रिक्शा

Fri, 09 Jun 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 09 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
One and a half thousand e rickshaws running on the roads without number and driver's license
बाजार में दौड़ती ई-रिक्शा।
भिवानी। शहर की सड़कों पर ऑटो रिक्शा का शोरगुल नहीं बल्कि ई रिक्शा की भरमार दिखाई दे रही है। हैरत तो इस बात की है कि बिना नंबर और चालक लाइसेंस के भी शहर की सड़कों पर करीब डेढ़ हजार से अधिक ई रिक्शा चलाई जा रही है।
विज्ञापन

एक साल के दौरान शहर व आसपास के इलाकों में करीब पांच हजार नई ई रिक्शा सड़कों पर उतारी जा चुकी हैं। अगर यातायात नियमों की बात करें तो अधिकर ई रिक्शा या तो नाबालिग बच्चे दौड़ा रहे हैं या फिर बिना चालक अनुभव वाले युवा इनकी कमान थामे हैं। ऐसे में अब जिला यातायात पुलिस ने भी ई रिक्शा को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। अब बिना नंबर और बिना चालक लाइसेंस ई रिक्शा चलाते मिलने पर वाहन जब्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल ई रिक्शा को लेकर अब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया हुआ है। बिना रजिस्ट्रेशन के ई रिक्शा को सड़क पर दौड़ाना यातायात नियमों के खिलाफ हैं। शोरूम से निकली काफी ऐसी ई रिक्शा हैं, जिनका अभी तक न तो रजिस्ट्रेशन हैं न ही इन्हें चलाने वाले का कोई चालक लाइसेंस बना है। कई महिलाएं भी अब ई रिक्शा की कमान थामे दिखाई दे रही हैं। ये महिलाएं भले ही रोजी रोटी चलाने के लिए ई रिक्शा के स्टेयरिंग को थामे हैं, मगर इसे चलाने का उन्हें अनुभव और लाइसेंस होना बेहद जरूरी है। क्योंकि ऐसी स्थिति में इसके अंदर बैठे लोगों के साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस अब तक ई रिक्शा को नो एंट्री जोन में प्रवेश करने और नियमों को लेकर इन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही थी, मगर अब सड़कों पर इनकी संख्या अधिक होने के कारण यातायात नियम तो टूट ही रहे हैं, बल्कि सड़कों पर जाम की स्थिति भी बन रही हैं। ई रिक्शा चालक सवारी दिखाई देते ही जहां चाहा वहीं पर ब्रैक लगाकर खड़े हो जाते हैं, जिससे पीछे आ रहे वाहनों को के आवागमन में भी परेशानी बन रही है।



ई रिक्शा किराये पर देने का भी खूब फलफूल रहा धंधा

शहर के अंदर काफी ऐसे लोग हैं, जो रोजाना दिहाड़ीदार लोगों को ई रिक्शा किराये पर देने का काम कर रहे हैं। इनमें अधिकांश प्रवासी लोग हैं, इनके पास लाइसेंस होना तो दूर ई रिक्शा चलाने का कोई अनुभव भी नहीं होता है। ई रिक्शा का रोजाना 300 से 500 रुपया किराया भी लिया जा रहा है। जबकि एक व्यक्ति के पास ई रिक्शा रखने और इनके संबंध में नियम का कायदों की अधिक जानकारी तो यातायात अधिकारियों को भी नहीं हैं, मगर ई रिक्शा को किराये पर देने के धंधा जानकारी में जरूर है।
सड़क पर बाई ओर चलने का है नियम

शहर के अंदर ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा के लिए सड़क पर बाई ओर चलने का नियम है। इसी के साथ शहर के हर चौक चौराहे पर जेबरा क्रॉसिंग पर ही सवारी लेने और उतारने का नियम भी लागू है। लेकिन इन नियमों का ज्ञान न तो ई रिक्शा चालक लेना चाहते हैं न ही जिला यातायात पुलिस ने अब तक उन्हें इसका पाठ पढ़ाया या सबक सिखाया है। इसकी वजह से ई रिक्शा अब शहर की यातायात व्यवस्था के लिए ही खतरा बन रही है।


शहर में चल रही ई रिक्शा के नंबरों और इन्हें चलाने वालों के चालक लाइसेंस की जांच के लिए यातायात पुलिस स्पेशल अभियान चलाएगा। इस दौरान ई रिक्शा के कागजात पूरे रखने और निर्धारित यातायात नियमों के प्रति भी इन्हें जागरूक किया जाएगा। जिन चालकों के पास चालक लाइसेंस नहीं होगा ऐसी ई रिक्शा जब्त की जाएंगी।

-एसआई रामनिवास, कार्यवाहक प्रबंधक, जिला यातायात पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article