फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On the orders of the court, six including outpost in-charge Dashrath were named.

Bhiwani News: न्यायालय के आदेश पर चौकी प्रभारी दशरथ सहित छह नामजद

Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, six including outpost in-charge Dashrath were named.
भिवानी। जेएमआईसी कोर्ट के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने चौकी प्रभारी दशरथ सहित छह नामजद व अन्य लोगों और पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। तोशाम बाईपास पर आरोपियों ने घर के अंदर तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस दौरान पुलिस भी मूकदर्शक बनी और घर के सदस्यों के साथ मारपीट की। ये वारदात घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़ित को पुलिस से न्याय नहीं मिला तो उसने न्यायालय की शरण ली। जिस पर न्यायालय ने आरोपियों सहित पुलिस चौकी इंचार्ज सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव बामला हाल तोशाम बाईपास शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी समे सिंह ने बताया कि उसके पिता रुपल सिंह ने शास्त्री नगर तोशाम बाईपास पर एक प्लाॅट सेक्टर 13 निवासी कुसुमलता से खरीद किया था। इस प्लाॅट को खरीदने के बाद से ही उसका परिवार यहां मकान और गोदाम बनाकर रह रहा है। उसने बताया कि गत एक अक्तूबर 2022 की रात को करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। उस समय कुछ लोग शराब के नशे में भी थे। आरोपियों ने जबरन उनके घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला किया और गोदाम के ताले तोड़ डाले। आरोपियों ने घर में भी तोड़फोड़ कर दी और उनसे जबरन प्लाॅट खाली कराने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान एएसआई दशरथ और उसके साथ अन्य पुलिस कर्मचारी भी वर्दी में थे। लेकिन उन्होंने आरोपियों को रोकने के बजाय उन्हीं का साथ दिया। आरोपियों ने मिलकर घर का सामान जला दिया। आरोपी दिनेश ने समे सिंह के पैर पर डंडा मारा जिस वजह से उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया। प्लाॅट खाली नहीं किए जाने पर आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को धमकी दी। शोर-शराबा और आग लगी देखकर आसपास के लोग जब एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। ये घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसे बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएमआईसी अनसुमन की कोर्ट ने पुलिस को इस संबंध में पुलिस कर्मचारियों व आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद शहर थाना पुलिस में बुधवार को तत्कालीन दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई दशरथ, निदेश कुमार, संदीप, तनिष्क, सुनील शर्मा, अनूप सहित अन्य लोगों और पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच शहर थाना पुलिस इंस्पेक्टर विद्यानंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed