{"_id":"652595f31fab37aa67010894","slug":"on-the-orders-of-the-administration-revenue-department-officials-removed-illegal-encroachments-from-two-kilometers-of-panchayati-road-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-6934-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रशासन के आदेश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने हटवाए दो किलोमीटर पंचायती रास्ते से अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रशासन के आदेश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने हटवाए दो किलोमीटर पंचायती रास्ते से अवैध कब्जे
Tue, 10 Oct 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
भिवानी।
लठियावाला जोहड़ गांधी नगर कॉलोनी के लिए गांव पालुवास की हद में पंचायती रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जे हटवाने के लिए मंगलवार दोपहर बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान औद्योगिक पुलिस थाना से भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम ने करीब चार घंटे तक कार्रवाई कर डेढ़ से दो किलोमीटर लंबे साढ़े 16 फुट पंचायती रास्ते से अवैध कब्जे हटवाए। इस दौरान कुछ लोगों ने खुद ही अपने अवैध निर्माण भी तोड़ना शुरू कर दिए। कब्जा हटवाने की इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी अधिकारियों ने कराई। कॉलोनी के करीब ढाई सौ घरों के लिए मुख्य रास्ता है। जिस पर कई सालों से लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ भिवानी सोमबीर सिंह कादियान, पालुवास ग्राम पंचायत प्रतिनिधि रणबीर सिंह, सदस्य जगदीश, कानूनगो जगदीशचंद्र, पटवारी अमित गौत्तम, ग्राम सचिव चित्रपाल सिंह के साथ औद्योगिक थाना की भारी पुलिस बल लठियावाला जोहड़ गांधी नगर कॉलोनी के मुख्य रास्ते से कब्जा हटवाने पहुंची। गांव पालुवास की हद में आने इस रास्ते में गोशाला के अलावा एक शिक्षण संस्थान की दीवार भी आड़े आ रही थी, जिसे जेसीबी से तोड़कर साफ कर दिया। वहीं कुछ लोगों की चहारदीवारी को भी जेसीबी ने हटवा दिया। करीब साढ़े 16 फुट चौड़े और डेढ़ से दो किलोमीटर लंबे इस रास्ते में कुछ लोगों ने अवैध रूप से शौचालय और कमरों का भी निर्माण कर डाला था। जिन्हें भी टीम हटाने लगी तो वे खुद ही अवैध निर्माण को तोड़ने लगे।
दरअसल, लठियावाली जोहड़ की गांधी नगर कॉलोनी में करीब ढाई सौ घर बने हुए हैं। इनके मुख्य रास्ते पर अवैध कब्जा किया हुआ था। कुछ माह पहले ये मामला जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पंचायत मंत्री के समक्ष भी गूंजा था। पंचायत मंत्री ने रास्ता से अवैध कब्जे हटवाने के आदेश दिए थे। इसके बाद नगर परिषद और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने राजस्व विभाग से भूमि की पैमाइश कराई। इसमें रास्ते की जगह पर कई लोगों के अवैध निर्माण आड़े आ रहे थे। इसके बाद मामला भिवानी के एसडीएम की कोर्ट में पहुंचा। इस पर एसडीएम कोर्ट ने भी रास्ता साफ कराने के आदेश दिए। कुछ कब्जाधारी इस बीच कोर्ट की शरण में भी पहुंचे और स्टे लाने की कोशिश की, मगर हर बार नाकाम रहे। इसी मामले में मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंची और कब्जा तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
उनकी कॉलोनी के रास्ते पर अवैध मकान बना हुआ है। जिसे प्रशासन ने छूआ तक नहीं जबकि इसे तोड़ने के बाद ही कॉलोनी को रास्ता मिलेगा। कॉलोनी में करीब 70 घर और पांच सौ लोगों की आबादी का मुख्य रास्ते पर अवैध कब्जा है। प्रशासन ने अवैध कब्जे हटवाने की महज औपचारिकता की है। कॉलोनी के लोगों के हस्ताक्षर भी नहीं कराए गए हैं। सरपंच और उनके चहेतों ने ही हस्ताक्षर किए हैं।
-जयभगवान बैरागी, शिकायतकर्ता।
रास्ते का मामला जिला कष्ट एवं निवारण समिति की बैठक में उठाया गया था। इसमें पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने रास्ता खाली कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद ये मामला एसडीएम की कोर्ट में पहुंचा था। एसडीएम की कोर्ट ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रास्ते पर अवैध निर्माण हटवाने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
-सोमबीर सिंह, कादियान बीडीपीओ, भिवानी।
गोशाला का बायोगैस प्लांट और पेयजल लाइन तोड़ी
महम रोड स्थित श्रीगोशाला ट्रस्ट के प्रधान मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि बिना किसी नोटिस और पूर्व सूचना के जिला प्रशासन की टीम ने गोशाला की चहारदीवारी तो तोड़कर बायोगैस प्लांट और पेयजल लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर डाला। गोशाला के बाड़े को भी तोड़ दिया, जिसके बाद गोवंश के लिए भी बड़ा संकट बन गया है। गोशाला में करीब साढ़े तीन हजार गाय हैं, जिनमें अधिकांश को इसी बाड़े में रखा गया था। दीवार गोशाला की भूमि पर काफी साल पहले बनी थी। मगर वास्तविक कब्जे हटवाने की बजाए प्रशासन ने गोशाला की दीवार को तोड़कर लाखों का नुकसान कर दिया है। यह गलत है।