{"_id":"636001e2bc51437646663f67","slug":"on-the-last-day-of-the-election-all-the-candidates-along-with-their-supporters-held-a-roadshow-bhiwani-news-hsr6459499115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के आखिरी दिन अपने समर्थकों के साथ सभी उम्मीदवारों ने किया रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के आखिरी दिन अपने समर्थकों के साथ सभी उम्मीदवारों ने किया रोड शो
विज्ञापन
बहल। सरपंच व पंच पद के लिए दो नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार का अंतिम दिन था। इस वजह से सरपंच के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को साथ लेकर रोड शो निकाला व भीड़ दिखाकर शक्ति प्रदर्शन किया। दिनभर प्रत्याशियों के जुलूसों से कस्बे में अनेक जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही।
रोड शो से पहले प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया के जरिये अपने कार्यक्रम का प्रचार किया। इसके अलावा किसी ने गाड़ी में माइक लगाकर लोगों को रोड शो की जानकारी दी तो किसी ने डोर टू डोर जाकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की। रोड शो में लोगों ने अपनी अपनी पसंद के प्रत्याशियों को फूलमालाओं से लाद दिया और उसकी जीत के नारे लगाए। वहीं प्रत्याशियों ने बीच बीच में रुककर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। रोड शो में युवाओं के अलावा महिलाओं और बच्चों की हाजिरी उल्लेखनीय रही। जिस भी प्रत्याशी का रोड शो मैन बाजार से गुजरा तो वहां कई-कई देर तक जाम की स्थिति बनी रही जिससे काफी अव्यवस्था बनी रही।
रोड शो के बाद कहीं जलपान तो कहीं लोगों की मीटिंगों का दौर जारी रहा। प्रत्याशियों ने एक एक क्षण का उपयोग करते हुए मतदाताओं से लगातार संपर्क जारी रखा। प्रत्याशियों के घर और ऑफिसों में देर शाम भी काफी जमघट देखा गया। हालांकि, इस सब के बीच पिछले करीब 15 दिनों से चले आ रहे शोरगुल के रुकने से लोगों को काफी राहत मिली। अब मतदान में केवल एक दिन बचा है जिसका एक-एक पल प्रत्याशियों के लिए अहम होगा। अब इसमें देखना है कि इस आखिरी दिन प्रत्याशी किस तरह से अलग अलग पैंतरे अपनाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
पहली बार जुलूस में महिलाओं ने की भागेदारी
सरकार द्वारा महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण देकर उनको राजनीति में आने का अवसर दिया है। यह इसका ही असर कहा जाएगा कि महिलाएं चूल्हा चौका तक सीमित न रहकर राजनीति में खुलकर अपनी भागेदारी कर रही है। सोमवार को कस्बे में प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों द्वारा निकाले गए रोड शो में महिलाओं की भागेदारी चर्चा का विषय बनी रही। एक प्रत्याशी द्वारा निकाले गए जुलूस में तो महिलाओं की संख्या को पुरुषों की संख्या से ज्यादा आंका गया।