{"_id":"679e7a41fa3e526e11017f0c","slug":"on-the-first-saturday-the-lawyers-suspended-work-at-the-district-court-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129345-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पहले शनिवार को जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने रखा वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पहले शनिवार को जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने रखा वर्क सस्पेंड
Sun, 02 Feb 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। फरवरी के पहले शनिवार को जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान जिला बार सभागार के पास महिला अधिवक्ताओं ने फुर्सत में बैठकर जिला बार चुनावों को लेकर भी चर्चा की।
दरअसल, महीने के दो शनिवार अधिवक्ताओं का अवकाश रहता है, लेकिन माह के चारों शनिवार को अवकाश घोषित कराने को लेकर दो शनिवारों को अधिवक्ता वर्क सस्पेंड रखते हैं। इनदिनों बार में चुनावी माहौल गर्माया हुआ है। ऐसे माहौल में अधिवक्ताओं के लिए चुनावी चर्चा का दौर भी चल रहा है।
एडवोकेट पूनम सांगवान, रितु शर्मा, मीना जांगडा, सोनू पुनिया, पूनम ने कहा कि 28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव होना है। इसके लिए अधिवक्ता चैंबर्स में अपने चुनाव प्रचार के लिए दिनभर दौरा लगाते रहते हैं। चुनाव का ये माहौल आपसी भाईचारा और जनसंपर्क बढ़ाने का दौर भी है।
विज्ञापन
चुनाव के बहाने अधिवक्ता एक दूसरे से संपर्क साधने में लगे हैं, इस दौरान जिनके बीच थोड़ा बहुत मनमुटाव है, उसे भी दूर किया जा रहा है। बार चुनाव में महिला अधिवक्ताओं की भी अहम भूमिका रहेगी, क्योंकि बार से करीब साढ़े तीन सौ से अधिक महिला अधिवक्ता भी जुड़ी हैं। इस बार चुनावी मैदान में महिला अधिवक्ता भी दौड़ में शामिल हैं।