{"_id":"61d349216702da3e746c6ac6","slug":"on-the-first-day-1696-adolescents-got-the-vaccine-center-set-for-vaccination-bhiwani-news-hsr6211485164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 1696 किशारों ने लगवाया टीका, टीकाकरण के लिए सेंटर निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 1696 किशारों ने लगवाया टीका, टीकाकरण के लिए सेंटर निर्धारित
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बच्चों को वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। साथ में हैं सीएमओ डॉ रघुब?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना महामारी के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है। पहली डोज 95 और दूसरी डोज 81 प्रतिशत लग चुकी है। सरकार के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का भी टीकाकरण शुरू कर दिया है। जिले भर में सोमवार को 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1696 किशारों को कोरोना से बचाव का टीका लगा। स्वास्थ्य विभाग ने किशारों के टीकाकरण के लिए सेंटर भी निर्धारित कर दिए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शॉडिल्य की देखरेख में नागरिक अस्पताल भिवानी और बवानीखेड़ा के अस्पताल में 15 से 18 आयु वर्ष के युवाओं का टीकाकरण किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि 15 वर्ष के ऊपर के किशोरों के टीकाकरण के लिए सेंटर निर्धारित किए गए हैं।
ये केंद्र किए निर्धारित
सिविल सर्जन ने बताया कि सामान्य अस्पताल भिवानी, भारत नगर व ढाणा रोड यूपीएचसी, ईएसआई अस्पताल भिवानी के अलावा जमालपुर, पुर, बवानीखेड़ा, अलखपुरा, कैरू, ढाणी माहू, दिनोद, जूई, धनाना, चांग, तालु, सुई, तोशाम, बीरण, संडवा, मानहेरू, बामला, खरक कलां, नंदगंाव, मिराण, लीलस, झुप्पा, गुरेरा, बडवा, सिवानी, लोहारू, नकीपुर, ढिगावा, सोहासड़ा व बहल आदि के स्वास्थ्य केंद्र 15 वर्ष के ऊपर के युवाओं के टीकाकरण के लिए निर्धारित किए गए हैं।