फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On Rakshabandhan, 30,000 women travelled free in roadways buses, had to pay fare in private buses

Bhiwani News: रक्षाबंधन पर 30,000 महिलाओं ने रोडवेज बसों में किया मुफ्त सफर, निजी बसों में चुकाना पड़ा किराया

Sat, 09 Aug 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 09 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, 30,000 women travelled free in roadways buses, had to pay fare in private buses
बस स्टैंड पर बस में सवार होने यात्री।
भिवानी। रक्षाबंधन पर शनिवार और रविवार को जिले में करीब 30,000 बहनों ने रोडवेज बसों में धक्का-मुक्की के बीच मुफ्त सफर किया। हरियाणा सरकार के निर्देश पर रोडवेज प्रशासन ने महिलाओं और बच्चों के लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शनिवार पूरे दिन तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी। इसके बावजूद बस स्टैंड पर महिलाओं को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा खासकर लोकल रूटों पर उन्हें अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रोडवेज ने भीड़ को देखते हुए जिन रूटों पर मांग अधिक थी वहां प्राथमिकता से बसें चलाईं लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों में चढ़ने के लिए महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की होती रही। वहीं निजी बसों में महिलाओं को मुफ्त सुविधा नहीं मिली और उन्हें किराया देकर ही सफर करना पड़ा। कई महिलाओं को निजी बसों में सीट तक नसीब नहीं हुई और उन्हें खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी। शहर के बस स्टैंड पर दोनों दिन महिलाओं की भीड़ अधिक रही। परिसर में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे ही दिखाई दे रहे थे। जिन रूटों पर निजी बसों का संचालन होता है वहां महिलाओं को मुफ्त सुविधा का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर पूछताछ के लिए बनाया स्पेशल काउंटर
बस स्टैंड पर बने पूछताछ केंद्र के अलावा रोडवेज ने विशेष पूछताछ काउंटर भी बनाया जहां ड्यूटी इंचार्ज महिलाओं को बसों की जानकारी देते रहे। महिलाएं लोकल और लंबी दूरी के रूटों की बसों के समय की जानकारी लेती रहीं। सामान और बच्चों के साथ आईं महिलाओं को बस बूथ तक पहुंचने से पहले ही यात्रियों की भीड़ के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि बस लगते ही उसमें चढ़ने की होड़ मच जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी रूट पर निजी बस में काटी टिकट
भिवानी-हांसी रूट पर चलने वाली निजी बस में रक्षाबंधन पर भी महिलाओं से किराया वसूला गया। बस स्टैंड से ही परिचालक ने घोषणा कर दी थी कि प्राइवेट बस में सफर करने पर महिलाओं को किराया देना होगा। इस पर कुछ महिलाओं और परिचालक के बीच बहस भी हुई। वहीं सरकारी बसों के मुकाबले प्राइवेट बसों ने बहुत कम चक्कर लगाए।

बस स्टैंड के बाहर रहे जाम के हालात
निशुल्क सफर के कारण बस स्टैंड पर सामान्य दिनों से अधिक भीड़ रही। नतीजतन पूरे दिन बस स्टैंड के बाहर जाम की स्थिति बनी रही। निजी वाहनों का बस स्टैंड में प्रवेश रोकने के लिए पुलिसकर्मियों और रोडवेज कर्मचारियों को गेट पर तैनात किया गया ताकि जाम की समस्या न बढ़े।



हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर बहनों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की सभी बसों का संचालन किया गया। निर्धारित समय तक महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा रही। इसके लिए रोडवेज प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। शुक्रवार दोपहर बाद और शनिवार को महिलाओं ने रोडवेज बसों में मुफ्त सफर किया।
- दीपक कुंडू, महाप्रबंधक भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed