फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On Raksha Bandhan, Asha workers celebrated Black Day at the picket site by wearing black clothes

Bhiwani News: रक्षाबंधन पर आशा वर्कर्स ने काले वस्त्र पहनकर मनाया धरना स्थल पर काला दिवस

Wed, 30 Aug 2023 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
On Raksha Bandhan, Asha workers celebrated Black Day at the picket site by wearing black clothes
रक्षा बंधन पर्व पर काली चुन्नी ओढ़कर लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठकर सरकार के ​खिलाफ रोष जतात
भिवानी। आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आशा वर्करों की हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही। आशा वर्कर्स ने उपायुक्त कार्यालय के सामने काले वस्त्र पहनकर रक्षाबंधन के त्योहार को काले दिवस के रूप में मनाया। हड़ताल की अध्यक्षता कृष्णा और संचालन यूनियन जिला सचिव सुशीला ने किया।
विज्ञापन

सीटू जिला प्रधान राममेहर सिंह और सीटू नेता सुखदेव सिंह ने सयुंक्त रूप से कहा कि हरियाणा सरकार आशा वर्कर्स की आवाज को दबाकर उनका शोषण कर रही है। इसके विरोध में आशा वर्कर्स ने काले वस्त्र पहनकर काले दिवस के रूप में सरकार को अपना विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स पर लगातार ऑनलाइन काम का दबाव बढ़ाया जा रहा है। आशा वर्कर्स के मानदेय में चार साल से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। साल 2019 में आशा वर्कर्स के मानदेय में कटौती की गई थी। जिसे अभी तक बहाल नहीं किया गया है। 28 अगस्त को विधानसभा पर प्रदर्शन करने जा रही। यमुनानगर जिले की आशा वर्कर्स को पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास में धमकाया गया। पुलिस द्वारा आशा वर्कर्स के बैग चेक करते हुए पानी की बोतल भी ले ली गई। दसमें यमुनानगर की आशा वर्कर पारुल की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई और कल देर शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

यूनियन ने मांग की है कि वर्कर के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा राज्य कमेटी के अनुसार 11 सितंबर तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर सीटू जिला प्रधान राममेहर सिंह, सीटू नेता सुखदेव, यूनियन नेत्री सुशीला धिराना, ऋतु कृष्णा, मीणा चांग, रेखा, परगी, सरोज, मंजू प्रमिला लोहारु, निर्मला बरालु, संगीता, बबिता, मनोज सुई, मीनाक्षी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed