फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On May 24, the employees will register their protest at the Transport Minister's residence.

Bhiwani News: 24 मई को परिवहन मंत्री निवास पर विरोध दर्ज कराएंगे कर्मचारी

Fri, 22 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 22 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
On May 24, the employees will register their protest at the Transport Minister's residence.
भिवानी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की वीरवार को बैठक भिवानी डिपो प्रधान अनिल फौजी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन डिपो सचिव अनिल नागर ने किया। बैठक में राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, उप महासचिव पवन शर्मा ने अवगत कराया कि परिवहन विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। विभिन्न विभागों तरह कच्चे कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है तथा रोडवेज विभाग को बड़े पूंजीपतियों को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 24 मई को अंबाला स्थित परिवहन मंत्री के आवास पर रोडवेज कर्मचारियों द्वारा मास डेपुटेशन एवं प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान कच्चे कर्मचारियों से पक्का करने संबंधी याचिका फॉर्म भरवाकर मंत्री को सौंपे जाएंगे परिवहन विभाग का निजीकरण तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
विज्ञापन

विभाग के बेड़े में 10 हजार नई बसें शामिल की जाएं। न्यायालय के आदेशानुसार हरियाणा कौशल रोजगार निगम व अन्य सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा भविष्य में केवल पक्की भर्ती की जाए। चालकों का वेतनमान 53,100 एवं परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35,400 लागू किया जाए। इस मौके पर रामकिशन, सोनू प्रजापत, सोनू लखेरा, जसवंत सिंह, गुलशन कुमार, नितेश, राजपाल थायल, प्रताप सिंह राठौड़, उमेश, विष्णु, सतीश रानीला, कृष्ण उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed