Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On Dev Uthani Ekadashi, 200 couples got married, and women performed Tulsi worship at Rohtak Gate

Bhiwani News: देवउठनी एकादशी पर विवाह बंधन में बंधे 200 जोड़े, रोहतक गेट पर महिलाओं ने किया तुलसी पूजन

Sat, 21 Nov 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
On Dev Uthani Ekadashi, 200 couples got married, and women performed Tulsi worship at Rohtak Gate
देवउठनी एकादशी पर तुलसी पूजन करते लोग। 
भिवानी। भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर जिले में मांगलिक कार्यों की रौनक लौट आई। चार माह बाद विवाह सीजन शुरू होने पर शुक्रवार को करीब 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कहीं दूल्हे की सजी गाड़ियों की कतार दिखी तो कहीं ब्यूटी पार्लरों में देर रात तक चहल-पहल रही।
विज्ञापन

घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ तुलसी-शालिग्राम विवाह की परंपरा निभाई गई। रोहतक गेट पर महिलाओं ने तुलसी पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं ने तुलसी माता की पूजा-अर्चना की। दीप जलाए और परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने कहा कि तुलसी भारतीय संस्कृति में सेवा, पवित्रता और स्वास्थ्य का प्रतीक है। देवउठनी एकादशी पर तुलसी पूजन और परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इससे परिवार में सुख-शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का भाव मजबूत होता है। नियमित पूजन से मन में सात्विकता और आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में महिलाओं की सामूहिक भागीदारी धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूती देती है। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ धार्मिक संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। रोहतक गेट पर आयोजित यह आयोजन आस्था, परंपरा और भाईचारे का संगम बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed