{"_id":"5eb1b38f8ebc3e907713c9da","slug":"on-breaking-the-rules-sdm-closed-five-shops-bhiwani-news-rtk5537439193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम तोड़ने पर एसडीएम ने बंद कराई पांच दुकानें, आठ दुकानदारों को पुलिस ले गई थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम तोड़ने पर एसडीएम ने बंद कराई पांच दुकानें, आठ दुकानदारों को पुलिस ले गई थाने
विज्ञापन
शहर में दुकानदारों को सामुदायिक दूरी बनाए रखने व मास्क लगाने के निर्देश देते एसडीएम महेश कुमार।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। लॉकडाउन में रियायत के दूसरे दिन भी बाजारों में भीड़ उमड़ी और सारे नियम ताक पर नजर आए। अधिकतर के चेहरों पर मास्क नहीं थे। दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी थी। बाजारों में जाम जैसे हालात थे। काफी दुकानदार भी बिना सैनिटाइजर रखें सामान दे रहे थे। ऐसे में एसडीएम समेत अन्य अधिकारी सड़क पर उतरे और लोगों को मास्क लगाने की बात कहते हुए जिम्मेदार बनने की बात कही। वहीं नियम तोड़ने रप पांच दुकानदारों की दुकानें भी बंद करवा दीं। वहीं पुलिस ने भी सख्त रवैया अपनाया। कुछ लोगों को डंडे फटकारे तो कुछ दुकानदारों की दुकानें बंद करवा थाने ले गए। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा। इसके साथ ही बाजारों में पुलिस ने बुधवार से सख्ती की भी अनाउंसमेंट भी की।
लॉकडाउन में दुकानदारों को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक दुकानें खोलने की रियायत है। वहीं कुछ लोग गैर जिमेदाराना व्यवहार करते हुए बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी बाजारों में न सामुदायिक दूरी दिखी और न ही अधिकतर के चेहरों पर मास्क। काफी दुकानदार बिना सैनिटाइजर और मास्क के ग्राहकों से बात कर रहे।
एसडीएम ने बंद कराई दुकानें
एसडीएम महेश कुमार व्यवस्था देखने बाजार पहुंचे। हांसी गेट पर जूतों और पुस्तकों की दुकानों पर सामुदायिक दूरी का उल्लंघन हो रहा था। इस पर उन्होंने जूतों और किताबों की दुकानों पर अत्यधिक भीड़ होने, सामान दुकानों के बाहर रखने के कारण पांच दुकानों को बंद करवा दिया। वहीं एसडीएम ने मास्क नहीं लगाने वालों को भी रोक कर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया और उन्हें मास्क दिए।
विज्ञापन
पुलिस भी हुई सख्त, फटकारे डंडे
मंगलवार को पुलिस ने भी सख्ती अपनाई। बेवजह बिना सामुदायिक दूरी और मास्क के घूम रहे लोगों पर पुलिस ने डंडे फटकारे। एक दुकानदार के पास सैनिटाइजर नहीं होने पर थाने ले जाया गया तो सात-आठ ऐसे दुकानदार थे, जिन्होंने दो बजे के बाद भी दुकानें खोल रखी थीं। पुलिस इन्हें थाने ले गई। यहां उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एसएचओ सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि बुधवार से और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी।
आज से रहेगी सख्ती
मंगलवार को बाजारों में पुलिस और नगर परिषद ने अनाउंसमेंट करवाई गई। इस दौरान कहा कि हलवाई, मिठाइयों, खाद्य सामग्री की रेहड़ियां नहीं लगेंगी। नियम नहीं मानने वालों के चालान होंगे और एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
ये रही विशेष चेतावनी
- जिस दुकानदार के पास मास्क नहीं होगा, उसकी दुकानें बंद करवा दी जाएंगी।
- बिना मास्क वाले ग्राहक को सामान देने वाले दुकानदार का चालान किया जाएगा और एफआईआर दर्ज होगी
- बिना मास्क आने जाने वालों के भी चालान किए जाएंगे।
- दुकान के बाहर सामान रखा तो उसे बंद करवाकर दुकानदार का चालान किया जाएगा।
आज थोड़ी सख्ती की है और नियमों का उल्लंघन करने वालों की दुकानें बंद करवाई हैं। लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया है। कल से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। दुकानदारों के चालान किए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी करवाएंगे। लोग भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं और कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकें। - महेश कुमार, एसडीएम
आज थोड़ी सख्ती बरती गई है। अब भी दुकानदार और आमजन नहीं माने तो उनके चालान किए जाएंगे। एफआईआर दर्ज की जाएंगी। सभी को संदेश ये ही है कि नियमों का पालन करे ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। - विरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर

सराय चौपटा क्षेत्र में लॉकडाउन में थोड़ी ढिल मिलने के बाद लगे जाम में फंसे वाहन।- फोटो : Bhiwani