फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Olympian boxer Bijendra Singh father passes away in Hisar

मुक्केबाज बिजेंद्र के पिता का निधन: कैंसर से जूझ रहे थे महीपाल, हिसार के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Thu, 02 Jan 2025 06:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 02 Jan 2025 06:35 PM IST
सार

हरियाणा के मुक्केबाज व ओलंपियन बिजेंद्र सिंह का वीरवार को निधन हो गया। वह हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। 

विज्ञापन
Olympian boxer Bijendra Singh father passes away in Hisar
बिजेंद्र सिंह ने पिता के साथ फोटो शेयर की। - फोटो : संवाद

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेता व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज बिजेंद्र सिंह के पिता महीपाल (62) वर्ष का वीरवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। महीपाल पिछले सात माह से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। उनका उपचार चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी ज्यादा तबियत बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन


बिजेंद्र सिंह के बड़े भाई मनोज कुमार बैनीवाल ने बताया कि हिसार के निजी अस्पताल में उनके पिता ने वीरवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। इसके बाद पैतृक गांव कालुवास में अंतिम संस्कार किया गया। मनोज बैनीवाल ने बताया कि उनके पिता हरियाणा राज्य परिवहन विभाग में 2019 में रोडवेज में बतौर चालक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 
विज्ञापन


मनोज ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका छोटा भाई बिजेंद्र सिंह बैनीवाल है। गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि महीपाल सिंह के निधन की सूचना ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंची। अंतिम संस्कार में परिवार के लोग और बिजेंद्र बॉक्सर के दोस्त ही शामिल हुए। बिजेंद्र सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पिता के निधन की सूचना भी सोशल मीडिया में साझा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed