फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   old woman die, corona positive, doctors

कोरोना से खरक खुर्द की 85 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

Thu, 17 Sep 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
old woman die, corona positive, doctors
महिला की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना की वजह से बुधवार को जिले में 24वीं मौत हो गई है। गांव खरक खुर्द निवासी 85 वर्षीय महिला को 12 सितंबर को हाथ में फ्रैक्चर की वजह से रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया था। उसकी उसी दिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला लगातार वेंटिलेटर पर चल रही थी। जिसने 14 सितंबर की रात को दम तोड़ दिया। उसका 15 सितंबर को रोहतक में ही दाह संस्कार किया गया। वहीं बुधवार को ही कोरोना के 72 नए मामले भी सामने आए हैं। इसमें दो सरकारी अस्पतालों सहित कई स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हो गए हैं। इसी के चलते भिवानी शहर में रोजाना पांच नई जगहों पर कोरोना सैंपल के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्था बनाई है। जबकि 44 पॉजिटिव केस ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

मृतक महिला के संपर्क में आए थे परिवार के 14 सदस्य, हो रही जांच
गांव खरक खुर्द निवासी 85 वर्षीय महिला की कोरोना की वजह से मौत के बाद उसके संपर्क में आए परिवार के 14 लोगों की जांच के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची है। महिला के संपर्क में आए तीन लोगों की कोरोना जांच रोहतक पीजीआई में ही की जा चुकी है। जबकि बाकी सदस्यों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं।
विज्ञापन

जिला जेल कैंपस, सदर थाना, पीएनबी बैंक, बिजली कर्मचारी कॉलोनी में संक्रमित मिले
बुधवार को एक केस हालुवास गेट, एक केस जेल कॉलोनी, एक केस लोहड़ बाजार, एक केस बजीणा, एक केस बैंक कॉलोनी, तीन केस हनुमान गेट, एक केस तोशाम, एक केस ब्लड बैंक भिवानी, एक केस किशनलाल जालान अस्पताल कैंपस, एक केस नाथुवास, एक केस ढाणी हरसुख, एक केस नंगला, एक केस मुंढाल, एक केस चिरंजीव कॉलोनी, पांच केस पटेल नगर, एक केस इमलौटा, एक केस विकास नगर, दो केस सिविल अस्पताल भिवानी, दो केस जीतूवाला जोहड़, एक केस उत्तम नगर, एक केस जिला जेल भिवानी, दो केस पुराना हाउसिंग बोर्ड, एक केस वैश्य मॉडल स्कूल, सात केस बिजली बोर्ड कर्मचारी कॉलोनी, एक केस शिक्षा बोर्ड, एक केस नई बस्ती, एक केस हालु बाजार, एक केस एसडीएम कार्यालय, एक केस बिचला बाजार, एक केस सदर पुलिस थाना, एक केस सांकरोड, एक केस पीएनबी बैंक भिवानी, एक केस पतराम गेट, चार केस पुराना बस स्टैंड, एक केस रामनगर कॉलोनी, दो केस कमला नगर, एक केस सेक्टर 13, तीन केस तिगड़ाना, एक केस बापोड़ा, एक केस लोहारू, एक केस भारत नगर, एक केस महम गेट, दो केस विद्या नगर, एक केस बामला, एक केस सेक्टर 23, चार केस नया बाजार, एक केस शहर से ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में कुल 2113 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 1765 ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना के 325 एक्टिव केस हैं। बुधवार को जिले से 650 सैंपल लिए गए और 44 संक्रमित ठीक हुए हैं।

यहां होंगे रोजाना कोरोना जांच
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि शहरवासियों की सुविधा के लिए अब शहर में पांच नई जगह निर्धारित की गई है, जहां प्रतिदिन कोरोना के सैंपल लिए जाएंगे। इनमें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनोद रोड, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढाणा रोड, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भारत नगर, ईएसआई अस्पताल हांसी रोड, ईएसआई डिस्पेंसरी इंडस्ट्रीयल एरिया निर्धारित की गई है। इन पांच जगहों पर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक सैंपल लिए जाएंगे। इसलिए कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed