फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   old man die, train, police case file

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Thu, 25 Mar 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
old man die, train, police case file
भिवानी। रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मामला बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे का है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव सांगा निवासी ममता ने बताया कि उसकी शादी रेवाड़ी जिला निवासी युवक के साथ हुई है। उसका एक भाई भी है। उसका पिता 65 वर्षीय सीताराम उसके साथ ही ससुराल में रहता था। ममता ने बताया कि उसका पिता मानसिक रूप से परेशान रहता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उसका पिता सीताराम ने भिवानी रेलवे स्टेशन के यार्ड के नजदीक ट्रेन की चपेट में आया गया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस से जांच अधिकारी एएसआई सुशील घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाई। जांच अधिकारी एएसआई सुशील ने बताया कि मृतक व्यक्ति की बेटी ममता के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed