फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Old couple protest in Rohnat village to demand justice

Bhiwani News: न्याय की मांग के लिए वृद्ध दंपती का रोहनात गांव में धरना

Mon, 18 Dec 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 18 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Old couple protest in Rohnat village to demand justice
गांव रोहनात में न्याय की मांग को लेकर पति के साथ धरने पर बैठा बुजुर्ग दंपती।
भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रोहनात में भूमि विवाद सुलझाने के लिए वृद्ध दंपती ने चौपाल पर धरना दिया। दंपती ने परिजनों और ग्रामीणों से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वृद्धा भतेरी अपने पति के साथ गांव के जोहड़ के पास चौपाल पर धरना दे रहीं हैं। उन्होंने बताया कि वे पांच बहनें हैं। बहनों के बीच पिछले छह साल से भूमि विवाद चल रहा है। इस कारण पिछले माह बहनों और उनके परिजनों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसलिए बवानीखेड़ा पुलिस ने केस भी दर्ज किया। इसके बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन

भतेरी ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला समेत बवानीखेड़ा पुलिस थाना और एसपी कार्यालय में भी अर्जी सौंपी। इसके बावजूद न्याय नहीं मिल सका। भतेरी ने बताया कि ठिठुरती ठंड में भी वह मांग पूरी होने तक धरना देंगे। उन्होंने गांव के गणमान्य लोगों से भी न्याय की गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed