फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Old bus stand traders troubled by sewerage blockage since last three months

Bhiwani News: तीन माह से सीवरेज ब्लॉकेज से परेशान पुराना बस स्टैंड के व्यापारी

Thu, 10 Oct 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Old bus stand traders troubled by sewerage blockage since last three months
शहर में सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या को लेकर नारेबाजी करते क्षेत्रवासी।
भिवानी। पुराना बस स्टैंड स्थित गली के नुक्कड़ पर रेहड़ी व पटरी पर अपना व्यापार चलाकर अपने घर की आजीविका चलाने वाले छोटे व्यापारी पिछले तीन महीने से सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या से परेशान हैं। इसके बारे में अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन पहले एक व्यापारी नेता आए थे और उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए 48 घंटे का समय यहां के छोटे व्यापारियों को दिया था। लेकिन वह समय भी निकल गया और 7 से 8 दिन ऊपर हो गए लेकिन समस्या ज्यों की त्यों खड़ी है। यहां सीवरेज का पानी भरने के कारण बड़ी मात्रा में दुर्गंध भी आती है। इसके कारण यहां से सामान खरीदने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारी पवन सैनी, मुकेश, सुनील, रामधारी, ईश्वर सिंह, भोलू चायवाला व महाराज आदि ने बताया कि सीवरेज ब्लॉकेज के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों व भाजपा के नेताओं को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां पर खोदे गए गड्ढे में सीवरेज का गंदा पानी भरा रहता है जिससे बड़ी दुर्गंध आती है। यहां खड़ा रहना तो दूर की बात है इस गड्ढे के पास से गुजरना की कठिन है। उन्होंने कहा कि यह गड्ढा किसी बड़ी दुर्घटना को भी अंजाम दे सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सीवरेज ब्लॉकेज को शीघ्र से शीघ्र दुरुस्त किया जाए अन्यथा वे जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए मार्ग पर जाम लगाने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed