फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officials forgot to remove sand from the footpath of Tosham bypass, now dust is flying.

Bhiwani News: तोशाम बाईपास के फुटपाथ पर रेत डालकर हटवाना भूले अधिकारी, अब उड़ रही धूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Officials forgot to remove sand from the footpath of Tosham bypass, now dust is flying.
तोशाम बाईपास पर सड़क के किनारे जमा रेत। 
भिवानी। तोशाम बाईपास पर विश्वकर्मा मंदिर से लेकर डाबर कॉलोनी की गली नंबर 25 तक सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइलों से फुटपाथ तो बना दिए लेकिन विभागीय अधिकारियों ने उन पर रेत डालकर उसे हटवाने की औपचारिकता पूरी नहीं की। नतीजतन अब यही रेत सड़क पर फैल चुकी है और भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान यहां दिनभर धूल के गुब्बार उड़ते रहते हैं। हालत यह है कि आसपास के इलाकों में लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि तोशाम बाईपास पर रोजाना करीब 35,000 से अधिक भारी वाहन गुजरते हैं। कुछ समय पहले सड़क के दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगाए गए थे और उन पर कई ट्राॅलियां रेत डलवाई गई थी। अब यह रेत किनारों पर जमा होकर सड़क पर फैल गई है। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों के गुजरते ही बाईपास पर विश्वकर्मा मंदिर से लेकर गरीमा गार्डन गली नंबर 25 तक धूल का अंबार उठने लगता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर जमी रेत के कारण दुपहिया वाहन फंस रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई बाइक चालक पहले ही इस वजह से फिसलकर गिर चुके हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं उड़ती धूल से डाबर कॉलोनी और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों का दम घुटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दी गई थी लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि विभाग ने सिर्फ कागजों में ही समाधान दिखाया है जबकि धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही संबंधित विभाग द्वारा रेत हटाने और सफाई की कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी मजबूर होकर सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed