फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers will solve by holding public court

अब अधिकारी जनता दरबार लगाकर करेंगे लोगों की समस्याओं का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Officers will solve by holding public court
भिवानी। अब विभिन्न विभागों के अधिकारी हर दूसरी महीने के तीसरे बुधवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे। यदि उक्त जनता दरबार वाले दिन सार्वजनिक अवकाश आता है तो अगले कार्यदिवस में यह जनता दरबार लगेगा। इसके लिए उपायुक्त ने एक कमेटी का गठन किया है। पहला जनता दरबार 17 अगस्त को लगेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने भिवानी नगर परिषद के वार्डों व सेक्टरों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए नगर परिषद, जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी हर दूसरे महीने के तीसरे बुधवार को पंचायत भवन में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं संबंधी आवेदन लेकर उनका निराकरण सुनिश्चित करेंगी। इस कड़ी में आगामी जनता दरबार 17 अगस्त को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने अपने कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह कमेटी साल में छह बार जनता दरबार लगाएगी। यदि महीने के तीसरे बुधवार को अवकाश होता है, तो यह जनता दरबार आगामी कार्यदिवस पर लगाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीओ पब्लिक हेल्थ मोहित शर्मा, एसडीओ सीवरेज एसपी जैन, एसडीओ ऑप्रेशन सिटी भिवानी अनुराग सिंह, जेई करुण, जेई कुनाल सिंह, जेई महेंद्र सिंह, संजय कुमार व जेई अर्जुन नाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी किया प्रयास, नहीं चढ़ा सिरे, न हुआ समस्याओं का समाधान
उपायुक्त ने करीब दो माह पूर्व भी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ऐसा एक प्रयास किया था। जिसके तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई और 10-10 वार्ड अनुसार लोगों की समस्याएं सुनने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया गया। लोगों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई और बहुत कम ही समस्याएं रखी गईं। जो रखी गईं, उनमें से भी अधिकतर अभी तक लंबित है। समाधान नहीं होने के कारण लोग अधिकारियों के ऐसे खुले दरबार में कोई रुचि नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed