{"_id":"685da077607431bd520504af","slug":"officers-should-take-cognizance-of-the-complaints-themselves-and-settle-pending-complaints-quickly-city-magistrate-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136031-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों पर अधिकारी स्वयं संज्ञान लें और लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा करें : नगराधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों पर अधिकारी स्वयं संज्ञान लें और लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा करें : नगराधीश
Fri, 27 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। नगराधीश अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों पर अधिकारी स्वयं संज्ञान लें और लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ नागरिकों की संतुष्टि करना अधिकारियों का दायित्व बनता है।
नगराधीश अनिल कुमार वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार ने भी शिकायतें सुनीं। गांव हालुवास निवासी संजय कुमार ने जुई थाना प्रभारी द्वारा कानूनी कार्रवाई न करने के बारे, मीर सिंह, भीम सिंह, रणबीर सिंह, पवन कुमार, सरला, दयानंद, सीमा, संजय व नीलम ने पीपीपी में त्रुटि ठीक करवाने के बारे में, बबीता ने पेयजल के बारे में, रमेश कुमार ने गंदे पानी की निकासी के बारे में, मनजीत कुमार ने पेयजल लाइन की लीकेज ठीक करवाने बारे में, प्रेम जोशी ने नालों की सफाई के बारे में की शिकायतें रखीं।
एसडीएम व सीटीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गौर से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें और त्वरित समाधान कर उसकी एटीआर स्पष्ट व पूर्ण रूप से पोर्टल पर भी अपडेट करें। इस दौरान डीडीपीओ आशीष मान, टीएम भरत सिंह परमार, खनन निरीक्षक हितेश, अनुराग सांगवान, गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हालुवासिया मौजूद रहे।