{"_id":"5e4444f78ebc3ee61845cddd","slug":"nursing-hostel-roof-fall-three-injured-bhiwani-news-rtk5419441113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के नर्सिंग छात्रावास की छत का मलबा गिरा, तीन छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के नर्सिंग छात्रावास की छत का मलबा गिरा, तीन छात्राएं घायल
विज्ञापन
घायल छात्रा को इलाज के लिए लेकर जातीं नर्सिंग छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सामान्य अस्पताल के नर्सिंग छात्रावास की छत से बुधवार सुबह करीब नौ बजे बजे मलबा गिर गया। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भी मलबा गिरा था। शाम को गिरे में मलबे में दो छात्राओं को चोट आई तो सुबह गिरे मलबे की चपेट में आने से एक छात्रा घायल हो गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इमरजेंसी में घायल छात्राओं का प्राथमिक उपचार करवाया गया।
छत का मलबा गिरने से छात्राएं आक्रोशित हो उठीं। सभी छात्राएं एकत्रित होकर सीएमओ कार्यालय पहुंची। जहां सीएमओ ने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसके बाद वे अस्पताल परिसर में एकत्रित हुईं और रोष जताते हुए शहर में जुलूस निकाला। छात्राओं ने उपायुक्त के समक्ष भी अपनी समस्या रखी। छात्राओं का कहना है कि सभी जगह गुहार लगाई, मगर समस्या का कही समाधान नहीं हुआ। अब भी उनके सिर खतरा मंडरा रहा है।
अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल की लंबे समय से हालत खस्ता बनी हुई है। इसका मलबा टूटकर गिरना आम बात है। कई बार छात्राएं इसके विरोध में सीएमओ, पीएमओ को शिकायत कर चुकी हैं। बावजूद इसके अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यहां रहने वाली एएनएम व जीएनएम छात्राओं के सिर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह नर्सिंग हॉस्टल के प्रथम तल पर गैलरी में छात्राएं खड़ी थी। छात्राओं ने बताया कि एक छात्रा अपने कपड़े सुखा रही थी। अचानक से छत से मलबा गिर गया। साथ ही छात्रावास के कमरे और अन्य जगहों पर भी मलबा गिरा, जिसमें एक छात्रा घायल हो गई। मंगलवार शाम को भी मलबा गिर गया था, जिसमें दो छात्राओं को चोट आई। मलबा गिरने से छात्रा मंजू, प्रमिला और कविता घायल हो गईं। नाराज छात्राएं सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची। जहां सिविल सर्जन ने कहा कि नर्सिंग छात्रावास मेरे अंडर में नहीं आता, आप संबंधित अधिकारी से बात करें। उसके बाद प्रिंसिपल महेंद्र कौर पीएमओ डॉ. मंजू कादियान के पास पहुंची। पीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने पीडब्ल्यूडी से बात की। पीडब्ल्यूडी छात्रावास की बिल्डिंग के रिपोर्ट बनाकर देगा। नर्सिंग छात्राएं इस संबंध में उपायुक्त से मिलने पहुंची।
मेडिकल कॉलेज के कारण अटका छात्रावास का जीर्णोद्धार कार्य
जिला सामान्य अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल का जीर्णोद्धार का काम मेडिकल कॉलेज की कारण बीच में ही लटका हुआ है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग को जीर्णोद्धार के लिए करीब 22 लाख का बजट आ चुका है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के बाद भी छात्रावास के जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा। पिछले दिनों यहां मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए टीम ने निरीक्षण किया था।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से हॉस्टल के संबंध में बातचीत हुई है। विभाग बिल्डिंग की फाइनल रिपोर्ट सौंपेगा। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू कर पाएंगे। फिलहाल के लिए नर्सिंग स्कूल प्रिंसिपल को भी निर्देश दिए है कि कोई उचित स्थान की तलाश करें, ताकि यहां रह रही छात्राओं को वहां शिफ्ट किया जा सके।
- डॉ. मंजू कादियान, पीएमओ, जिला सामान्य अस्पताल।

सामान्य अस्पताल स्थित नर्सिंग छात्रावास में गिरा छत का मलबा। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

रोष स्वरूप प्रदर्शन करती नर्सिंग छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani