फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NSS provides sensitivity training

शिक्षा के साथ समाज के प्रति सेवा व संवेदनशीलता का प्रशिक्षण देता है एनएसएस : कामना कौशिक

Sat, 18 Jan 2025 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Jan 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
NSS provides sensitivity training
भिवानी। भगत सिंह चौक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय लोहड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत जारी सात दिवसीय राज्यस्तरीय शिविर शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत एवं सूर्य नमस्कार से किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि वैश्य महाविद्यालय से प्रोफेसर डॉ. कामना कौशिक ने शिरकत की। जिन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना एवं उद्देश्य पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

वैश्य महाविद्यालय से प्रोफेसर डॉ. कामना कौशिक ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति सेवा भाव और संवेदनशीलता का प्रशिक्षण देती है। एनएसएस स्टेट अवॉर्डी दिव्या शर्मा ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन में रहना सिखाया जा सकता है, क्योंकि स्वर्णिम भविष्य की नींव अनुशासन पर ही टिकी होती है। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी को चाहिए कि वे शिक्षा के साथ-साथ एनएसएस जैसी अन्य गतिविधियों से भी जुड़े।
विज्ञापन

जिला कोऑर्डिनेटर आनंद शर्मा ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है, ताकि युवा सामाजिक सेवा से जुड़कर समाज व राष्ट्र की सेवा व उन्नति में अपनी भूमिका अदा कर सकें। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी रामधन शास्त्री ने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने अंदर समाजसेवा की भावना को जागृत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि के संबंध में जागरूकता फैलाना है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरेंद्र पुनिया, सुरेश कुमार, सुमेर सिंह, सुषमा लता, सविता यादव, रिचा परमार, विजय पारीक, डॉ. कविता, सोनिया, कविता यादव, विजय लक्ष्मी, कुलदीप दहिया, सीमा रानी, डॉ. आनंद कुमार, सुदेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed