फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now you will have to wait for three months for the garbage disposal plant, 208 tons of garbage is coming out daily from four cities

Bhiwani News: कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए अब तीन माह करना पड़ेगा इंतजार, चार शहरों से रोजाना निकल रहा 208 टन कचरा

Sat, 11 Jan 2025 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 11 Jan 2025 11:41 AM IST
विज्ञापन
Now you will have to wait for three months for the garbage disposal plant, 208 tons of garbage is coming out daily from four cities
कचरा प्वाइंट के लिए तैयार की जा रही फाउंडेशन। 
भिवानी। शहर में कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए अब तीन माह इंतजार बाकी है। कचरा निस्तारण संयंत्र के लिए 94,000 वर्ग मीटर दायरे में पुराने कचरे का निस्तारण कर उसकी जगह आरसीसी प्लेटफार्म तैयार कर उस पर प्लांट तैयार किए जाने का काम चल रहा है। अब तक करीब 60 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है।
विज्ञापन

भिवानी, चरखी दादरी, लोहारू और बवानीखेड़ा शहर से रोजाना करीब 208 टन कचरा डंपिंग क्षेत्र तक पहुंच रहा है जबकि संयंत्र चालू होने तक तीन प्रसंस्करण इकाइयां भी काम कर रही हैं, जिनमें रोजाना करीब छह से सात घंटों में करीब 100 से डेढ़ सौ टन पुराने कचरे का निस्तारण हो रहा है।
विज्ञापन

दादरी रोड पर नगर परिषद ने डंपिंग क्षेत्र को करीब 24 एकड़ भूमि लीज पर दी है। श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट इंटरप्राइजेज कंपनी ने इस जमीन को नगर परिषद से 22 साल की लीज पर लिया है। वह इस भूमि कचरा निस्तारण का उद्योग लगा रही है। इस जमीन के चारों तरफ चहारदीवारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी चहारदीवारी के पास नौ मीटर चौड़ी हरित पट्टी भी विकसित की गई है। इसके चारों तरफ नौ मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी तैयार होगी। इसमें एक डिस्पोजल भी तैयार होगा। संयंत्र की मशीनरी के लिए 94,000 वर्गमीटर दायरे में आरसीसी का प्लेटफार्म बनाया है। जिस पर प्लांट का मुख्य ढांचा खड़ा किया जाएगा।
30 हजार टन पुराना कचरा निस्तारण होना बाकी
दादरी रोड डंपिंग क्षेत्र के आसपास नगर परिषद की 67 एकड़ भूमि है। चार शहरों से निकलने वाला कचरा यहां लाया जाता है। इसमें भिवानी, चरखी दादरी, लोहारू और बवानीखेड़ा शामिल है। कंपनी को 85,000 टन पुराने कचरे के निस्तारण की जिम्मेदारी भी दी गई है। तीनों प्रसंस्करण इकाइयों से करीब 55,000 पुराने कचरे का भी निस्तारण कर जगह खाली की गई है। इसी स्थान पर ही संयंत्र स्थापित करने का काम चल रहा है। करीब 30,000 टन पुराने कचरे का निस्तारण होना अभी बाकी है।

इन चार शहरों से रोजाना निकल रहा कचरा
भिवानी- 145 टन

दादरी शहर - 36 टन

लोहारू- 14 टन

बवानीखेड़ा- 13 टन
कंपनी करीब 60 करोड़ के बजट से कचरा निस्तारण संयंत्र स्थापित करा रही है। करीब तीन माह में संयंत्र तैयार हो जाएगा। कचरा निस्तारण संयंत्र बनने के बाद रोजाना करीब 400 टन से अधिक कचरा निस्तारण के दायरे में लाना संभव होगा। फिलहाल रोजाना करीब सौ से डेढ़ सौ टन कचरा निस्तारण हो रहा है। कंपनी को फिलहाल 60 फीसदी भुगतान यानी 1410 रुपये प्रति टन कचरा के हिसाब से दिया जा रहा है। प्लांट चालू होने पर 2350 रुपये प्रति टन कचरा के हिसाब से कंपनी को नगर परिषद भुगतान करेगी। संयंत्र तैयार होने तक तीन प्रसंस्करण इकाइयां भी चालू हैं, जिनके जरिए लगातार कचरा निस्तारण किया जा रहा है।
-वीरेंद्र सिंह, सीईओ, श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट इंटरप्राइजेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article