फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now you will get relief from joint pain in knees and shoulders

Bhiwani News: अब घुटनों और कंधों के जोड़ दर्द से मिलेगी निजात

Fri, 30 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 30 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Now you will get relief from joint pain in knees and shoulders
शहर के जिला नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मौजूद चिकित्सकों की टीम। 
भिवानी। अब जिला नागरिक अस्पताल में घुटनों और कंधों के साथ जोड़ों के दर्द का बिना चीर-फाड़ के दूरबीन तकनीक के जरिए इलाज होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने करीब 70 लाख कीमत की आर्थ्रोस्कोपी मशीन उपलब्ध कराई है, जिसके जरिए वीरवार को आर्थो विशेषज्ञ डॉ मनीष श्योराण की टीम ने पहला सफल ऑपरेशन भी किया। टीम में डॉ. मनीष श्योराण के अलावा डॉ. वीरेंद्र देव, ऑर्थो सर्जन डॉ. ओमबीर, डॉ. शैलजा, डॉ. नीरज (एनेस्थीसिया), रेनू बाला, ममता, राहुल, जनार्दन और अनिल शामिल रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसी सप्ताह करीब 70 लाख कीमत की आर्थ्रोस्कोपी मशीन उपलब्ध कराई गई है। जिसके जरिए वीरवार को पहला ऑपरेशन किया गया। वहीं जिला नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष श्योराण ने बताया कि आर्थ्रोस्कोपी मशीन से घुटनों और कंधों की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि घुटनों की एसीएल व पीसीएल टूटने वाले मरीजों का इस मशीन से बीना चीर-फाड़ के उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मशीन के तहत आयुष्मान योजना के तहत पहला निशुल्क ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि सिरसा के रहने वाले अश्वनी के एसीएल दाहिने घुटने का ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन

बुजुर्गाें और खिलाड़ियों को भी हो रहा घुटनों व कंधों में दर्द
आम तौर पर बुजुर्गों को घुटनों में दर्द की समस्या रहती है। ये उम्र के हिसाब से होता है। लेकिन पहलवान और भारोत्तोलन के खिलाड़ी भी कंधों के दर्द से पीड़ित हो जाते हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचना पड़ता है। अब इस तरह के मरीजों को बिना किसी चीर फाड़ के दूरबीन के सहारे ऑपरेशन कराना आसान होगा। इस मशीन के जरिए ये चिकित्सा संभव हो पाएगी। डॉ मनीष ने बताया कि आर्थ्रोस्कोपी मशीन एक तरह से दूरबीन की तरह होती है। जिसके जरिए घुटनों और कंधों के दर्द का पहले सटीकता से पता लगाया जाता है और फिर उसका दूरबीन के जरिए ही सर्जरी भी कर दी जाती है। जिसमें कोई चीर9फाड़ की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed