फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now vigilance will investigate substandard construction material in the construction of medical college

Bhiwani News: अब विजिलेंस करेगी मेडिकल कॉलेज निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री की जांच

Thu, 16 Mar 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Now vigilance will investigate substandard construction material in the construction of medical college
अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। 
भिवानी। मेडिकल कॉलेज के निर्माण में प्रयोग की जा रही घटिया सामग्री मामले में अब जिला विजिलेंस जांच करेगी। इसको लेकर उपायुक्त नरेश नरवाल ने जिला विजिलेंस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निर्माण में निम्न स्तर की ईंटों व अन्य सामग्री के प्रयोग को लेकर अमर उजाला ने 14 मार्च के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब इस मामले को लेकर जजपा के शहरी निकाय प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश प्रभारी ईश्वर मान ने उपायुक्त, सीएमओ, पीएमओ, एसई बीएंडआर, नगर परिषद चेयरपर्सन, नगर परिषद वाइस चेयरमैन को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। उल्लेखनीय है कि नागरिक अस्पताल के नजदीक ही पुनर्वास केंद्र की जगह पर बन रहे स्टाफ क्वार्टरों में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग होने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने कंपनी व अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप भी लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी ओर, ब्रिज एंड रूफ कंट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने निम्न स्तर की निर्माण सामग्री के प्रयोग के आरोपों को सिरे से नकारा था। हालांकि मेडिकल कॉलेज में जांच कर ईंटें लगाई जा रही है वे निम्न स्तर की है और क्रेशर भी काफी निम्न क्वालिटी का है। इससे भवन की मजबूती प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जजपा के शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी ईश्वर मान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग की आ रही है। उनका आरोप है कि इस गड़बड़ी में बड़े अधिकारियों और पार्टी के नेताओं का हाथ है, जिनके सहारे ठेकेेदार या फिर कंपनी यह कार्य कर रही है। उन्होंने प्रशासन ने इस संबंध में जांच की मांग की है, ताकि धांधली पर रोक लगाई जा सकें। ईश्वर मान ने बताया कि उपायुक्त ने उनके मांग पत्र पर संज्ञान लेते हुए जिला विजिलेंस टीम को जांच सौंपी है।

पौने दो साल से चल रहा निर्माण कार्य
भिवानी में 10 जुलाई 2021 को ब्रिज एंड रूफ कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू किया था। इनके निर्माण पर 535 करोड़ का अनुमानित बजट खर्च होगा। अस्पताल परिसर में 420 बेड का नया छह मंजिला अस्पताल बनाने के अलावा तीन हॉस्टल बनाए जाएंगे। एक जूनियर महिला चिकित्सकों के लिए होगा तो दूसरा जूनियर पुरुष चिकित्सकों के लिए बनाया जाएगा। एक हॉस्टल नर्सों के लिए रहेगा। वीटा मिल्क प्लांट के पास चयनित जगह में सात मंजिला मेडिकल कॉलेज रहेगा, जहां मेडिकल के विद्यार्थियों की क्लास लगेंगी। वहीं पर प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वार्टर होंगे। पुनर्वास केंद्र की जगह पर प्रथम चरण में तीन बिल्डिंग बनेंगी। जिसमें पांच मंजिला भवन रेजिडेंट क्वार्टर होगा। जिसमें 12 फ्लैट होंगे। 24-24 क्वार्टर की पांच-पांच मंजिला दो भवन अलग होंगे। द्वितीय चरण में यहां सीनियर रेजिडेंट हॉस्टल, जूनियर रेजिडेंट क्वार्टर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed