{"_id":"63b86760f354101db36e9d27","slug":"now-vidyut-sadan-will-be-built-at-the-district-headquarters-consumer-services-will-be-available-under-one-roof-bhiwani-news-hsr651791754","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास खबर: अब जिला मुख्यालय पर बनेगा विद्युत सदन, एक छत के नीचे मिलेंगी उपभोक्ता सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास खबर: अब जिला मुख्यालय पर बनेगा विद्युत सदन, एक छत के नीचे मिलेंगी उपभोक्ता सेवाएं
विज्ञापन
हांसी रोड स्थित 33 केवी सब स्टेशन के सामने की जगह जहां विद्युत सदन बनाने के लिए चिह्नित किया गया है?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हिसार मुख्यालय की तर्ज पर अब भिवानी जिला मुख्यालय पर भी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम विद्युत सदन का निर्माण कराएगा। इसमें अधीक्षक अभियंता कार्यालय सहित सभी कार्यकारी अभियंता कार्यालयों को एक ही छत के नीचे लाया जाएगा।
इसके बाद जिले के दो लाख 86 हजार 714 बिजली उपभोक्ताओं के एक ही जगह पर बिजली संबंधी काम होंगे। फिलहाल विद्युत सदन निर्माण के लिए हांसी रोड स्थित 33 केवी पावर सब स्टेशन के सामने खाली जगह को भी चिह्नित किया गया है। बिजली उपभोक्ताओं को अपनी बिजली संबंधी शिकायतों को लेकर एसडीओ कार्यालय से कार्यकारी अभियंता और फिर अधीक्षक अभियंता कार्यालय तक दौड़ लगानी पड़ती है। ये सभी कार्यालय अलग-अलग हैं, जिनकी दूरी भी आधा से करीब पौना किलोमीटर दायरे में है।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का बीटीएम रोड स्थित 132 केवी पावर सब स्टेशन बना हुआ है। पावर सब स्टेशन परिसर में ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ऑपरेशन सर्कल कार्यालय चल रहा है। इसमें निगम महाप्रबंधक के अलावा सिटी डिविजन ऑपरेशन का कार्यालय है। वहीं हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता, ट्रांसमिशन लाइन के कार्यकारी अभियंता भी इसी परिसर में बैठते हैं। जबकि सब अर्बन डिविजन के कार्यकारी अभियंता का कार्यालय और उपभोक्ता सेवा केंद्र मुख्य परिसर से काफी दूर बना हुआ है। इसके अलावा भी शहरी और ग्रामीण जेई के लिए अलग से जगह दी गई है। बिजली उपभोक्ताओं अपनी बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर एक से दूसरे कार्यालय भटकते रहते हैं।
विज्ञापन
----
निगम महाप्रबंधक सर्कल कार्यालय भी जर्जर
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम महाप्रबंधक सर्कल कार्यालय भी जर्जर हाल हो चुका है। क्योंकि ये कार्यालय भी करीब पांच दशक पुराना हो चुका है। क्योंकि जिले के शुरुआती दौर में ही यहां सबसे पहला 132केवी पावर सब स्टेशन बना था। उस समय इसी एक सब स्टेशन से पूरे शहर को बिजली आपूर्ति दी जाती थी। लेकिन अब जिले की आबादी के साथ साथ दायरा भी काफी बढ़ गया है। इसकी आपूर्ति के लिए शहर में अब अलग-अलग 132केवी पावर सब स्टेशन बन चुके हैं। तभी से यहां ऑपरेशन सर्कल कार्यालय भी बना था। मगर अब ये कार्यालय भी काफी जर्जर हाल हो चुका है। जहां कर्मचारियों के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। विद्युत सदन बनने के बाद वहां पर सर्कल अधिकारियों के साथ साथ डिविजन कार्यालय के अधिकारियों के लिए भी अलग से बैठने की व्यवस्था हो पाएगी।
---
यह है जिले में बिजली उपभोक्ताओं की स्थिति
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ऑपरेशन सर्कल कार्यालय में भिवानी और चरखी दादरी जिला आता है। चरखी दादरी डिविजन को छोड़कर भिवानी सिटी और ऑपरेशन डिविजन में दो लाख 86 हजार 714 बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें दो लाख 23 हजार 96 घरेलू उपभोक्ता है, जबकि 28432 गैर घरेलू उपभोक्ता हैं। जिले में 31 हजार 652 ट्यूबवेल कनेक्शन भी जारी किए हुए हैं। जबकि शहरी दायरे में 110 स्ट्रीट लाइट बिजली कनेक्शन भी आते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के 892 बिजली कनेक्शन अलग से हैं। जिले में उद्योगों के भी 2375 बिजली कनेक्शन हैं। सिंचाई विभाग के भी 104 बिजली कनेक्शन हैं। इन सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को अपने बिजली संबंधी कार्यों के लिए अलग-अलग जगह घूमना पड़ता है। विद्युत भवन में एक ही जगह सभी उपभोक्ताओं के काम संभव हो पाएंगे।
---
करीब दो एकड़ में बनेगा विद्युत सदन, ड्राइंग हो रही तैयार
विद्युत सदन करीब दो एकड़ भूमि के दायरे में बनेगा। जहां संबंधित अधिकारियों के अलग-अलग कार्यालय तो होंगे ही साथ ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी अलग से की जाएगी। जिसकी ड्राइंग तैयार की जा रही है। हालांकि विद्युत सदन का कई जगह यूनिक अप्रूवड मैप भी है, जिस पर भी मंथन हो रहा है। जो खाली जगह विद्युत सदन के लिए चिह्नित हुई हैं, उस पर फिलहाल जंगल(पेड़-पौधे) लगे हैं। जिन्हें यहां से हटाया जाएगा।
---
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की कर्मचारी रिहायशी कॉलोनी परिसर में खाली जगह पर विद्युत सदन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसकी ड्राइंग तैयार कर रहे हैं। अभी ये प्रक्रिया प्रारंभिक स्टेज पर ही है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
- राजकुमार शर्मा, कार्यकारी अभियंता, सिविल वर्कर्स शाखा, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम हिसार मुख्यालय।