फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now two thousand monkeys will be caught from the city in the first phase, the city council asked for quotations from the contractors

खबर का असर: अब शहर से पकड़े जाएंगे पहले चरण में दो हजार बंदर, नगर परिषद ने ठेकेदारों से मांगी कोटेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Now two thousand monkeys will be caught from the city in the first phase, the city council asked for quotations from the contractors
घरों के ऊपर घूमते बंदर। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद अब पहले चरण में शहरभर से करीब दो हजार बंदरों को पकड़वाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने बंदर पकड़ने वाले ठेकेदारों से कोटेशन मांगी है। इसके बाद दिसंबर के अंतिम माह से बंदर पकड़ने का काम भी शहर में शुरू हो जाएगा। अमर उजाला ने गत आठ दिसंबर के अंक में बंदरों का उत्पात बढ़ा घरों से निकलना हुआ दुश्वार शीर्षक के साथ प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर मुद्दा उठाया था। इसके बाद नगर परिषद ने शहरभर से बंदर पकड़ने की दिशा में कदम उठाया है। शहर में बंदरों के उत्पात से शहरवासी भयभीत हैं। पार्कों में भी बंदरों का उत्पात छोटे बच्चों व महिलाओं के लिए खतरा बना है।
विज्ञापन

शहरी दायरे की करीब साढ़े चार लाख की आबादी के मुकाबले शहर में करीब पांच से छह हजार बंदर हैं। ये बंदर घरों की छतों और गली मोहल्लों के साथ पार्कों में भी विचरण कर रहे हैं। आसपास कोई भी इंसान नजर आता है तो उसकी तरफ काटने को दौड़ पड़ते हैं। हर माह बंदरों के काटने से भी 20 से अधिक लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। करीब दो साल पहले नगर परिषद ने शहर से बंदर पकड़ने का अभियान चलाया था। लेकिन ये अभियान शुरूआत में ठीक चला, मगर इसे अचानक ही बंद करा दिया गया। इसके बाद शहर में लगातार बंदरों की आबादी भी बढ़ती गई और उनका उत्पात भी शहरवासियों के लिए मुसीबत बना। अब आलम यह है कि लोग भी बंदरों के भय से अपने घरों की छतों पर जाने से डर रहे हैं। नगर परिषद ने शहरवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए बंदर पकड़ने का ठेका देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत बंदर पकड़ने वाले ठेकेदारों से प्रति बंदर पकड़ने की कोटेशन मांगी गई है। इसके बाद निर्धारित रेट तय होते ही शहर में बंदर पकड़ने का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पार्क में बंदर सेक रहे हैं धूप, झूलों पर भी कब्जा
सर्दी के मौसम में दिनभर शहर के पार्कों में बंदर धूप सेक रहे हैं और बच्चों के लिए लगाए गए झूलों पर भी बंदरों का कब्जा है। शहर के नेहरू पार्क में ओपन जिम और झूलों पर दिनभर बंदर ही उटखेलियां करते दिखाई देते हैं, जबकि बच्चे झूलों के पास जाने से भी बंदरों की वजह से डर रहे हैं। कुछ लोग खाने पीने की चीजें भी पार्कों में फेंक देते हैं, जिसकी वजह से भी बंदर पार्कों में दिनभर इधर उधर घूमते हैं, जो यहां बैठे लोगों को भी काटने को दौड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने बंदर पकड़ने के लिए ठेकेदारों से कोटेशन मांगी है। इसके बाद एक रेट तय कर ठेकेदार को शहर भर से पहले चरण में दो हजार बंदर पकड़ने का ठेका दिया जाएगा। ये काम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
-भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed