{"_id":"663a6472d71859aa8b0fa025","slug":"now-two-new-sub-divisions-and-one-division-will-be-added-to-south-haryana-electricity-distribution-corporation-consumers-will-get-convenience-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117097-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में अब जुड़ेंगे दो नई सब डिवीजन और एक डिविजन, मिलेगी उपभोक्ताओं को सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में अब जुड़ेंगे दो नई सब डिवीजन और एक डिविजन, मिलेगी उपभोक्ताओं को सुविधा
Tue, 07 May 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 07 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में अब दो नई सब डिवीजन और एक डिवीजन जल्द जुड़ेंगे। इसकी प्रक्रिया चल रही है। दो नई सब डिवीजन और एक डिवीजन बनने के बाद बिजली उपभोक्ताओं को भी इसका फायदा मिलेगा। वहीं बिजली संबंधी शिकायतों व नए बिजली कनेक्शन लेने के लिए लोगों को दूर दराज सरकारी कार्यालयों तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
बिजली लाइनों का भी उचित रखरखाव संभव हो पाएगा। बिजली निगम के भिवानी सर्कल में भिवानी और चरखी दादरी जिला शामिल है। इन दोनों ही जिलों में निगम की 18 सब डिवीजन और तीन डिवीजन हैं। नए जुड़ने के बाद चार डिवीजन और 20 सब डिवीजन हो जाएंगे। सर्कल के करीब पौने छह लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अलग से कार्यकारी अभियंता और सब डिवीजनों में एसडीओ और स्टाफ के तैनाती भी दी जाएगी।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का भिवानी सर्कल दो जिलों भिवानी और चरखी दादरी से जुड़ा है। बिजली में कॉमर्शियल, घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के अलावा औद्योगिक इकाइयों की श्रेणी के भी बिजली कनेक्शन हैं। इन उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधाएं देने के लिए भिवानी शहर में अब दो नई सब डिवीजनों की दरकार बनी है। वहीं बाढड़ा सब डिवीजन जो सर्कल में सबसे बड़ा सब डिवीजन है, उसे डिवीजन का दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन
इसके बाद बाढड़ा डिवीजन में अलग से कार्यकारी अभियंता व उसके स्टाफ की भी तैनाती दी जाएगी। फिलहाल बाढड़ा में कार्यकारी अभियंता के लिए भी अलग से कार्यालय तैयार किया गया है। जिले में बिजली संबंधी ढांचागत सुविधाओं की अगर बात करें तो हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के दायरे में जिले के 132 केवी स्तर के पावर सब स्टेशन आते हैं, जबकि 33 केवी स्तर के पावर सब स्टेशनों का जिम्मा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जिम्मे हैं। निगम की सब डिवीजन में एक एसडीओ सहित उसके अधीन काफी स्टाफ भी रहता है। जो इलाके के बिजली संबंधी कनेक्शनों के रिकार्ड, उनकी नियमित बिलिंग, लाइनों की मरम्मत और बिजली लाइनों के विस्तार से जुड़े मामलों का जिम्मा संभालता है। इन्हीं सब स्टेशनों से फीडर जुड़े हैं, जिसका इंचार्ज कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारी होता है।
ये है भिवानी सर्कल की 18 सब डिवीजन और तीन डिवीजन
भिवानी शहरी डिवीजन
1. ऑपरेशन सिटी सब डिवीजन भिवानी
2. सब अर्बन सब डिवीजन नंबर एक
3. सब अर्बन सब डिवीजन नंबर दो
अर्ध शहरी डिवीजन भिवानी
4. ऑपरेशन सब डिवीजन नंबर एक तोशाम
5. ऑपरेशन सब डिवीजन नंबर दो तोशाम
6. ऑपरेशन सब डिवीजन बवानीखेड़ा
7. डिवीजन सब अर्बन भिवानी
8. सिवानी सब डिवीजन
9. बहल सब डिवीजन
10. लोहारू सब डिवीजन
11. ढिगावा जाटान सब डिवीजन
12. जूई कलां सब डिवीजन
डिवीजन चरखी दादरी
13. सब डिवीजन ऑपरेशन सांजरवास
14. दादरी सिटी सब डिवीजन
15. सब अर्बन दादरी सब डिवीजन
16. झोझूकलां सब डिवीजन
17. बाढ़डा सब डिवीजन
18. अटेला कलां सब डिवीजन
भिवानी में बनेंगी ये दो नई सब डिवीजन
भिवानी में लोहारू रोड सब डिवीजन और हांसी रोड सब डिवीजन दो नई सब डिवीजन बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा भिवानी शहर में पहले से ही तीन शहरी सब डिवीजन बनी हुई हैं। इनमें तीन एसडीओ भी तैनात हैं। लेकिन शहर के अंदर करीब चार नए 33 केवी के सब स्टेशन भी बने हैं और दो नए पावर सब स्टेशन बनाए जाने भी प्रस्तावित है। जैसे-जैसे शहरी दायरा बढ़ रहा है उसी हिसाब से बिजली निगम बिजली की ढांचागत सुविधाओं के साथ सब डिवीजनों का दायरा भी बढ़ाएगा।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने भिवानी शहर में दो नई सब डिवीजन और बाढड़ा सब डिवीजन को डिवीजन का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा हुआ है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। इस मसौदे के मंजूरी मिलने के बाद शहरी दायरे में पांच शहरी सब डिवीजन हो जाएंगी और बाढड़ा में अलग से कार्यकारी अभियंता का कार्यालय भी खुल जाएगा। इससे बिजली निगम के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति एवं सुविधाएं देना और अधिक आसान होगा।
-संजय रंगा, कार्यकारी अभियंता, अर्ध शहरी डिवीजन भिवानी।