फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now till October 7, September ration will be distributed to 2500 eligible families at 35 ration depots of the city

Bhiwani News: अब सात अक्तूबर तक बंटेगा शहर के 35 राशन डिपो पर 2500 पात्र परिवारों को सितंबर का राशन

Mon, 02 Oct 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now till October 7, September ration will be distributed to 2500 eligible families at 35 ration depots of the city
भिवानी। शहरी दायरे के करीब 35 से अधिक राशन डिपो पर सितंबर माह का गेहूं अब पहुंच गया है। इसका पात्र परिवारों में सात अक्तूबर तक वितरण किया जाएगा। दरअसल, राशन डिपो पर गेहूं नहीं पहुंचने के मामले को अमर उजाला ने शहरी दायरे के 35 से अधिक राशन डिपो पर नहीं हुआ सितंबर माह का गेहूं सप्लाई शीर्षक के साथ 23 सितंबर को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अब 2500 पात्र परिवारों को राशन मिलेगा।
विज्ञापन


भिवानी शहर में करीब 70 से अधिक राशन डिपो संचालित किए जा रहे हैं, जबकि भिवानी जिले में करीब 370 राशन डिपो हैं। भिवानी जिले में एक लाख 70 हजार से अधिक गरीब परिवार हैं, जिन्हें हर माह प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं मुफ्त दिया जा रहा है। वहीं अंत्योदय परिवारों को प्रति परिवार 35 किलोग्राम मुफ्त दिया जाता है। सितंबर माह में शहरी दायरे के 35 से अधिक राशन डिपो पर गेहूं की सप्लाई नहीं दी गई। जबकि सितंबर की एफसीआई से अलोकेशन भी जारी की गई थी। जिस हिसाब से अलोकेशन जारी की गई।
विज्ञापन

उसके हिसाब से ढुलाई ठेकेदारों ने शहर के आधे डिपो पर ही गेहूं की आपूर्ति करा दी थी। जबकि आधे राशन डिपो पर गेहूं का एक दाना तक नहीं पहुंचा था। डिपो पर राशन लेने के लिए भी लोग चक्कर काटते रहे। अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद सितंबर की बकाया अलोकेशन जारी कर दी गई और ढुलाई ठेकेदारों ने सितंबर माह का बकाया गेहूं भी शहरी दायरे के डिपो पर पहुंचा दिया। इसका वितरण सात अक्तूबर तक किया जाएगा। इस दौरान पात्र परिवार जिन्हें सितंबर का राशन नहीं मिला था वे पिछले महीने के राशन के साथ अक्तूबर का राशन भी प्राप्त कर सकेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार करीब सात हजार गेहूं के कट्टों का स्टॉक राशन डिपो पर भेजा गया है। पॉश मशीन में जिन परिवारों का सितंबर में राशन ऑनलाइन नहीं हुआ है। उन्हें अक्तूबर में ये बकाया राशन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सितंबर माह के बकाया राशन की अलोकेशन जारी हो चुकी है और ढुलाई ठेकेदारों ने अधिकांश डिपो पर राशन पहुंचा दिया है। सितंबर माह के बकाया राशन का वितरण सात अक्तूबर तक किया जाएगा। पिछले माह कुछ डिपो पर अलोकेशन कम होने की वजह से राशन नहीं पहुंच पाया था। अब ये बकाया राशन पात्र परिवारों में वितरित किया जाएगा।

-मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article