{"_id":"64f76aa4c967088efa039366","slug":"now-there-will-be-no-electricity-supply-in-19-villages-on-five-feeders-of-bhiwani-circle-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-4945-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी सर्कल के पांच फीडरों पर 19 गांवों में अब नहीं झपकेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी सर्कल के पांच फीडरों पर 19 गांवों में अब नहीं झपकेगी बिजली
Tue, 05 Sep 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। बिजली वितरण निगम के पांच फीडरों के 19 गांवों में अब बिजली पलभर के लिए भी नहीं झपकेगी। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इन गांवों में चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल में शामिल किया है। जिससे भिवानी जिले के सात और चरखी दादरी जिले के 12 गांवों के ग्रामीणों को इसका फायदा मिलेगा।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी सर्कल के पांच ग्रामीण फीडरों को जगमग योजना के तहत चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल मिला है। इसमें भिवानी जिले के झरवाई फीडर के गांव झरवाई, ढाणी झरवाई, नंदगांव, प्रहलादगढ़ को शामिल किया है। इसी तरह जीतवानवास फीडर पर गांव जीतवानवास, लेंघा हेतवान, लेंघा भानान, ढाणी सुलतान शामिल है। इसी तरह चरखी दादरी के भागवी फीडर के गांव कनहेटी, भागवी, स्वरूपगढ़, संतोर, निमली शामिल है। इसी तरह मकड़ानी फीडर पर गांव मकड़ानी, संतोखपुरा, गोठरा, मकडाना शामिल है। नांधा फीडर पर गांव नांधा, नांधा की ढाणी, नांधा की कलां और धनाश्री शामिल है। इन गांवों में करोड़ों रुपयों के बजट खर्च कर निगम ने पुरानी बिजली तारों को बदलने के साथ नए बिजली पोल लगाए हैं। इसी के साथ बिजली की लाइनों का भी मजबूतीकरण किया गया है।
भिवानी सर्कल में पांच फीडरों के 19 गांवों को निगम की तरफ से चौबीसों घंटे बिजली शेड्यूल में शामिल किया गया है। इन गांवों को शहरी तर्ज पर बिजली आपूर्ति मिलेगी। इन गांवों में निगम की ओर से व्यापक स्तर पर बिजली लाइनों का सुधारीकरण का काम भी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
- रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण।