फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now there will be no electricity in the city even in emergency

अब आपात स्थिति में भी शहर की बिजली नहीं होगी गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no electricity in the city even in emergency
133 केवी सबस्टेशन। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। अगर एक पावर सब स्टेशन फेल हो जाए तब भी शहरी फीडरों की बिजली गुल नहीं होगी, क्योंकि शहर के पावर सब स्टेशनों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए इंटर लिंक किया जाएगा। इस योजना का खाका भी निगम अधिकारियों ने तैयार किया है। निगम के इस कदम से शहरी दायरे के करीब 85 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शहर के बीटीएम रोड के पुराने 132केवी पावर सब स्टेशन को सीधे हुडा सेक्टर के पावर सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसी तरह औद्योगिक सेक्टर स्थित 132केवी पावर सब स्टेशन से भी आपात स्थिति में शहरी फीडरों को बिजली आपूर्ति को सहारा मिलेगा। फिलहाल शहर में तीन बड़े पावर सब स्टेशन हैं, जिनके जरिये 33 केवी पावर सब स्टेशनों के अंतर्गत करीब 25 से 30 इलेवन केवी फीडरों का संचालन किया जा रहा है। शहरी फीडरों का लोड कम करने के लिए एक सब स्टेशन से पांच से सात शहरी फीडर ही चलाए जा रहे हैं। एक पावर सब स्टेशन में अचानक कोई तकनीकी दिक्कत आती है तो ऐसी परिस्थिति में कई घंटों तक शहरी फीडरों पर बिजली गुल रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए एक सब स्टेशन के फेल होने पर दूसरे सब स्टेशन से उन फीडरों को आपूर्ति देने के लिए इंटर लिंक किया जाएगा। जिसके बाद निर्बाध रूप से उन फीडरों पर भी आपूर्ति बहाल रहेगी और सब स्टेशन बंद रहने के दौरान उससे चलने वाले फीडरों की आपूर्ति पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

ये फीडर चल रहे हैं शहरी दायरे में
बीटीएम रोड के 132 पुराना पावर सब स्टेशन से शहर के कृष्णा कॉलोनी फीडर, नया बाजार फीडर, टीआईटी फीडर, सामान्य अस्पताल फीडर चलाए जा रहे हैं, जबकि हुडा सेक्टर-13 के पावर सब स्टेशन से पटेल नगर फीडर, सेक्टर 13 फीडर, गुजरानी फीडर, सेक्टर 23 फीडर, विद्यानगर फीडर, न्यू हाउसिंग बोर्ड फीडर चल रहे हैं। इसी तरह औद्योगिक सेक्टर 21 के पावर सब स्टेशन से बैंक कॉलोनी फीडर, दिनोद गेट फीडर, पंचायती गेट फीडर, एमसी कॉलोनी फीडर, विकास नगर फीडर, सेक्टर 21 फीडर, सेक्टर 26 फीडर सहित करीब 16 फीडरों का संचालन किया जा रहा है। एक दूसरे पावर सब स्टेशन के बीच कम से कम तीन किलोमीटर का फासला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधड़ व तेज बारिश में भी फेल हो जाते हैं पावर सब स्टेशन
पावर सब स्टेशनों पर केवल ओवरलोड की वजह से ही संकट नहीं बढ़ता, बल्कि मौसम खराब होने का सीधा असर भी बिजली पर पड़ता है। इसमें अंधड़ या तेज बारिश में भी पावर सब स्टेशन फेल हो जाते हैं। इसके अलावा पावर बस स्टेशन की सीटी खराब होने से भी कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इंटर लिंकिंग किए जाने के बाद इस तरह की दिक्कतों में भी बिजली आपूर्ति को बहाल रखना संभव हो पाएगा। (संवाद)

शहरी उपभोक्ताओं को होगा फायदा
शहरी दायरे के पावर सब स्टेशनों को इंटर लिंक किया जाएगा। जिस कारण आपात स्थिति में शहरी फीडरों को बंद नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उनकी बिजली आपूर्ति दूसरे पावर सब स्टेशन से बहाल रखी जा सकेगी। इस योजना का खाका तैयार किया जा रहा है। जल्द ही उसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसका फायदा शहरी फीडरों के उपभोक्ताओं को मिलेगा।
-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed