फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now there will be government procurement of wheat in 11 mandis of the district for seven days

Bhiwani News: अब सातों दिन जिले की 11 मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद होगी

Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now there will be government procurement of wheat in 11 mandis of the district for seven days
भिवानी। अब पूरे सप्ताह जिले की 11 मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद सोमवार से नियमित हो जाएगी। अब किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद के लिए जरूरी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। चांग, बहल, सिवानी, खरक कलां में एक ही एजेंसी सातों दिन किसानों की फसल खरीदेगी, जबकि हरियाणा वेयर हाउस के पास जूई और तोशाम मंडी रहेगी। जिले में तीन सरकारी एजेंसी फूड सप्लाई, हैफेड ओर हरियाणा वेयर हाउस के अलावा एफसीआई को अधिकृत किया है।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश का असर किसानों की गेहूं की फसल पर पड़ा है। नतीजतन गेहूं की गुणवत्ता भी काफी प्रभावित हुई है। फसल निकाल चुके कई किसानों के गेहूं का दाना छोटा और पतला है तो कई किसानों के गेहूं का दाना ही टूटा हुआ है। इसी के साथ सिल्वर रंग का गेहूं भी किसानों के लिए परेशानी बना हुआ है। सरकारी खरीद कराने के लिए भी राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजे अनुरोध पर अब चार सदस्यीय रिलेक्सेशन कमेटी यहां का दौरा कर निर्णय लेगी। फिलहाल किसान सोमवार से मंडियों का गेहूं के साथ रुख करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

ये रहेगा जिले की मंडियों में गेहूं का सप्ताह भर शेड्यूल
मंडी का नाम-
फूड सप्लाई-


हैफेड-


हरियाणा वेयर हाउस
1. बवानीखेड़ा-
सोम,बुध,शुक्र-

मंगल, वीरवार, शनि-

00
2. भिवानी-

सोम, मंगल, बुध, शुक्र-
वीरवार, शनि-

00
3. चांग-

सातों दिन-



00-


00
4. धनाना-

00-

सातों दिन-



00
5. बहल-

00-

सातों दिन-



00
6. ढिगावा-

सोम, बुध, शुक्र-
मंगल, वीरवार, शनि-

00
7. जूई-

00-


सोम, मंगल, वीरवार, शनि-
बुधवार, शुक्र
8. लोहारू-

सोम, बुध, शुक्र-
मंगल, वीरवार, शनि-

00
9. सविानी-

सातों दिन-

00-



00
10. तोशाम-

सोम, बुध, वीरवार, शुक्र-
00-

मंगल, शनि
11. खरककलां-
सातों दिन एफसीआई खरीद करेगी
-------
जिले में पांच हजार बारदाना की गांठों का स्टॉक
गेहूं की सरकारी खरीद से पहले ही जिले में सभी खरीद एजेंसियों के पास करीब पांच हजार बारदाना की गांठों का स्टॉक मौजूद है। एक गांठ में 500 कट्टे बारदाना है। करीब साढ़े चार हजार गांठों की डिमांड भी संबंधित खरीद एजेंसियों ने की हुई है। खरीद शुरू होने के बाद ये स्टॉक भी पहुंच जाएगा। कुल मिलाकर बारदाना को लेकर जिले में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भरे जाएंगे एफसीआई के गोदाम
गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान ही गेहूं का उठान भी सुनिश्चित किया जाएगा। ये अनाज खुले में भंडारण नहीं किया जाएगा। इसे सीधे भारतीय खाद्य निगम यानी एफसीआई के गोदामों में पहुंचाया जाएगा। एफसीआई के गोदाम भरने के बाद ही अन्य सरकारी गोदामों में गेहूं का भंडारण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित खरीद एजेंसियों ने भी गोदामों की व्यवस्था पहले ही करा ली है।

गेहूं की सरकारी खरीद सोमवार से आरंभ करा दी जाएगी। मंडी में गेहूं की आवक होने लगी है। किसानों का गेहूं 12 फीसदी नमी के साथ निर्धारित मापदंडों के हिसाब से एमएसपी पर खरीदा जाएगा। इस बार किसानों को गेहूं खरीद में कुछ राहत मिलने की उम्मीद भी है, मगर ये निर्णय होने पर ही संभव होगा। फिलहाल मंडियों में खरीद की व्यवस्थाएं करा दी गई हैं।
- मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed