फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the third eye will guard the squares and intersections of Tosham town

Bhiwani News: अब तोशाम कस्बे के चौक-चौराहों पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा

Mon, 01 Apr 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Now the third eye will guard the squares and intersections of Tosham town
तोशाम। अब कस्बे के चौक-चौराहों पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। ग्राम पंचायत तोशाम द्वारा कैमरे लगाए जाने का प्रबंध किया जा रहा है। प्रथम चरण में कस्बे के सुरेंद्र सिंह चौक, मुख्य चौक, जूई चौक व बंसीलाल चौक पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम चल रहा है। जल्दी ही अग्रसेन चौक, बवानीखेड़ा चौक, गऊ चौक व झील पर भी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायत की इस पहल से महिलाओं व आमजन की सुरक्षा, घटनाओं का अनावरण व अपराधियों को खोजने में पुलिस को मदद मिलेगी। कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काफी समय से योजना बन रही थी। कुछ वर्ष पहले व्यापार मंडल व गणमान्य नागरिकों के सहयोग से कुछ स्थानों पर कैमरे लगाए गए थे। अब पंचायत द्वारा कैमरे लगाने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

अभियान के प्रथम चरण में सुरेंद्र सिंह चौक व मुख्य चौक में चार-चार कैमरे लगा दिए गए हैं। एक-दो दिन में जूई चौक व बंसीलाल चौक पर कैमरे लगा दिए जाएंगे। दूसरे चरण में विभिन्न चौक कवर किए जाएंगे। इसके बाद कस्बे की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था तीसरी आंख की देखरेख में होगी। इसका कंट्रोल रूम पंचायत घर में बनाया गया है। तीसरी आंख की मदद से कस्बे में चोरी, वाहन चोरी और स्नैचिंग जैसी वारदातों से भी निपटने में मदद मिलेगी। खासकर रात के समय होने वाली घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच राजेश तंवर ने बताया की व्यापारियों एवं आमजन की मांग को देखते हुए कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 16 कैमरे लगाए जा रहे हैं। दूसरे चरण में कस्बे के लगभग चौक-चौराहों को कवर कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी शिवकुमार ने ग्राम पंचायत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से पुलिस को काफी सहयोग मिलेगा। थाना प्रभारी ने सभी ग्राम पंचायतों से गांव के मुख्य रास्तों पर कैमरे लगाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से प्रशासन को काफी सहयोग मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed