फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the scope of authorized colonies in the city will increase, preparations to send 21 more UCs after 14

Bhiwani News: अब बढ़ेगा शहर में अधिकृत कॉलोनियों का दायरा, 14 के बाद 21 यूसी और भेजने की तैयारी

Tue, 09 Jul 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 09 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Now the scope of authorized colonies in the city will increase, preparations to send 21 more UCs after 14
भिवानी। विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट से पहले ही भिवानी शहर का दायरा बढ़ने की कवायद तेज हो गई है। नगर परिषद ने 14 यूसी (अनअप्रूव्ड कॉलोनी) के बाद अब 21 और यूसी भेजने की तैयारी की है। जिन्हें इसी सप्ताह मुख्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर में 35 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कराया जाना है, इसके लिए नगर परिषद अधिकारी तेजी से इनकी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे हैं। हालांकि नगर योजनाकार विभाग से भी नगर परिषद हद की अनधिकृत कॉलोनियों का दायरा वेरिफाई हो चुका है। इसके बाद अब इन अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने की राह में कोई रोड़ा या अड़चन नहीं आएगी। अगर ये कॉलोनियां अधिकृत हो जाती है तो शहरी दायरे के करीब 75 हजार लोगों को लाख मिलेगा। वहीं अधिकृत कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

पिछले दो दशक से भिवानी शहर का दायरा बढ़ा है। शहरी दायरे के 31 वार्डों की सीमाओं की भी नई हदबंदी के बाद विस्तार हुआ है। कई कॉलोनियां तो इतनी बड़ी हैं कि उन्हें नगर परिषद ने एक्सटेंशन कॉलोनी के रूप में अधिकृत किया है। अधिकृत कॉलोनियों के आसपास कॉफी नई कॉलोनियां भी अब विकसित हो गई हैं। इनमें आबादी भी अब काफी है। जहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। हालांकि अनधिकृत कॉलोनियों में डी प्लान के तहत बिजली, पानी और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मगर नगर परिषद की हद में शामिल होने के बाद इनमें काफी कार्य नगर परिषद अपने खुद के बजट से करा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने 14 यूसी पिछले माह ही तैयार की थी, जिन्हें मुख्यालय भेजा जा चुका है। इन पर सरकार की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसी के साथ बची हुई 21 यूसी भी अब इसी सप्ताह मुख्यालय को भेजी जा रही हैं। नगर परिषद ने करीब 35 अनधिकृत कॉलोनियों को चिह्नित किया हुआ है। इन सभी को मंजूरी दिलाकर शहर का दायरा बढ़ाने की कवायद अब चुनावी माहौल से पहले तेज हो गई है।


शहर में ये कॉलोनियां होंगी अधिकृत
शहर के राजीव कॉलोनी, सिटी स्टेशन का क्षेत्र, लोहारू रोड का उत्तम नगर टिब्बा बस्ती, नई बस्ती, डाबर कॉलोनी तोशाम बाईपास का क्षेत्र, हांसी रोड की देव नगर कॉलोनी, जिला जेल के आसपास की कॉलोनी, कोंट रोड डाग फार्म क्षेत्र की कॉलोनी, रोहतक रोड की न्यू डिफेंस कॉलोनी, बैंक कॉलोनी हुन्नामल प्याऊ का क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा भी कई छोटी कॉलोनियों को चिह्नित किया है, ये कॉलोनियां भी शहर का हिस्सा होंगी। नगर परिषद ने पहले 54 यूसी तैयार की थी, मगर इसमें से अधिकांश में नगर योजनाकार विभाग के किला और खसरा नंबर मेल खा गए। ऐसे में इन पर नए सिरे से मंथन हुआ और अब केवल 35 यूसी ही अधिकृत किए जाने के दायरे में लाई गई हैं, जिनकी प्रक्रिया नगर परिषद ने आगे बढ़ाई है।

नगर परिषद शहरी दायरे में 14 यूसी भेज चुका है। जबकि इसी सप्ताह 21 यूसी और भेजी जाएंगी। जिन्हें तैयार कर लिया गया है। भिवानी शहर में 35 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया जाना है। इन कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने के बाद शहर का दायरा काफी बढ़ जाएगा। इसकी सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। अब अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कराने में किसी तरह की कोई अड़चन नहीं है।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article