फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the future generation will be aware of the food, geography and history of our Haryana

Bhiwani News: अब म्हारे हरियाणा के खान-पान, भौगोलिक व इतिहास से रूबरू होगी भावी पीढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now the future generation will be aware of the food, geography and history of our Haryana
भिवानी। स्कूली विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाने के लिए राह ग्रुप हरियाणा के सौजन्य से हरियाणा को जानो नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के एक हजार से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण की वजह से प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई थी। लेकिन अब फिर से इसे शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। जिसमें प्रश्न पत्र में भी दोनों भाषाओं में ही विद्यार्थियों को उपलब्ध होंगे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 40 मिनट में 50 प्रश्न हल करने होंगे। यह प्रतियोगिता ओएमआर सीट पर होगी। विद्यार्थियों को ओएमआर सीट को भरने के लिए अलग से 10 मिनट का समय दिया जाएगा प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग चार ग्रुप बनाए हैं। जिनमें मुख्य रूप से कक्षा तीन, चार व पांचवीं के लिए एक ग्रुप, कक्षा छठी, सातवीं एवं कक्षा आठवीं के लिए दूसरा, कक्षा नौवीं व दसवीं के लिए तीसरा व कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए चतुर्थ ग्रुप बनाया है।
विज्ञापन

दो चरणों में होगी प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता महज दो चरणों में होगी। प्रतियोगिता का पहला चरण स्कूल स्तरीय होगा। जिसमें विभिन्न वर्गों में से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चार विद्यार्थियों को जिला स्तरीय, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्कूल स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जबकि जिला और प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर लेकर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी के तीसरे सप्ताह में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता जनवरी के तीसरे सप्ताह में सर्दी की छुट्टियों के तुरंत बाद होगी। उदाहरण के तौर पर यदि सर्दी की छुट्टियों के बाद स्कूल 16 जनवरी को लगते हैं तो स्कूल अपने स्तर पर यह प्रतियोगिता 17, 18, 19 या 20 जनवरी तक अपने स्तर पर करवा सकेंगे। इसके लिए स्कूलों की संख्या के हिसाब से स्कूलों में हरियाणा को जानो प्रतियोगिता से जुड़े पेपर, ओएमआर संबंधित मैटर सर्द कालीन अवकाश के दौरान पहुंचा दिया जाएगा।
तीसरी से पांचवीं कक्षा के विषय
जिलों की बेसिक एवं संक्षिप्त जानकारी, राज्य के प्रतीक चिन्ह, बेसिक जिला प्रशासन, वर्तमान शहरों के प्राचीन प्राचीन नाम,प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, वेशभूषा, पारम्परिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज, पर्व एवं त्यौहार, प्रदेश के प्रमुख मंदिर, प्रदेश के प्रमुख गुरुदारे, हरियाणवी बोली/भाषा, पंचायती व्यवस्था बेसिक आदि शामिल है।
छठी से आठवीं तक के विषय
बेसिक सामान्य ज्ञान, जिलों की बेसिक एवं संक्षिप्त जानकारी, राज्य के प्रतीक चिन्ह, वर्तमान शहरों के प्राचीन प्राचीन नाम,प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, प्रमुख लोकगीत, सांग, लोक वाद्य यंत्र, वेशभूषा, पारंपरिक आभूषण, वास्तुकला, चित्रकला आदि शामिल है।
नौवीं से 10वीं के विषय
राज्य के प्रतीक चिह्न, हरियाणा का संक्षिप्त परिचय, प्रदेश का गठन, जिलावार संक्षिप्त परिचय, वर्तमान शहरों के प्राचीन प्राचीन नाम, प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ोसी राज्य, हरियाणा के जिलों का नामकरण, प्रदेश का इतिहास एवं नामकरण, जिलों के उननाम, 1857 की क्रांति में हरियाणा का योगदान, हरियाणवी शब्दावली, मुहावरे, लोकोक्तियां, प्रमुख लोकगीत आदि शामिल है।
11वीं और 12वीं के विषय
राज्य के प्रतीक चिन्ह, हरियाणा राज्य का मंत्रिमंडल, हरियाणा का संक्षिप्त परिचय, प्रदेश का गठन, जिलावार संक्षिप्त परिचय, वर्तमान शहरों के प्राचीन प्राचीन नाम, प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ोसी राज्य, हरियाणा के जिलों का नामकरण, प्रदेश का इतिहास एवं नामकरण, जिलों के उपनाम, 1857 की क्रांति में हरियाणा का योगदान, हरियाणवी शब्दावली, मुहावरे, लोकोक्तियां, प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, लोक नृत्य, वेशभूषा/पहनावा, पारंपरिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज आदि शामिल है।

हरियाणा सामान्य ज्ञान पर आधारित हरियाणा को जानो प्रतियोगिता से जहां विद्यार्थी प्रदेश के इतिहास से रुबरु होंगे, वहीं भविष्य में होने कॉम्पिटिशन एग्जाम में उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास भी होगा। साथ ही वे हरियाणवी शब्दावली व संस्कृति के प्रत्येक पहलुओं को भी नजदीक से जान पाएंगे।
- अजय श्योराण, जिला प्रभारी, हरियाणा को जानो प्रतियोगिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed