फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the days of nine villages of Loharu, Bahal and Siwani section will change in the new year, reconstruction will be done with Rs 2.30 crores.

Bhiwani News: अब लोहारू, बहल और सिवानी खंड के नौ गांवों की फिरनी के नव वर्ष में फिरेंगे दिन, 2.30 करोड़ से होगा नवनिर्माण

Thu, 14 Dec 2023 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Now the days of nine villages of Loharu, Bahal and Siwani section will change in the new year, reconstruction will be done with Rs 2.30 crores.
गांव की कच्ची पड़ी फिरनी । 
भिवानी। अब लोहारू, बहल और सिवानी खंड के नौ गांवों की फिरनी के नव वर्ष में दिन फिरने वाले हैं। सरकार से नौ गांवोंं की फिरनी के बजट को मंजूरी मिल गई है। इसके बाद अब पंचायती राज तकनीकी विभाग इंटरलॉकिंग टाइल्स से फिरनी का नवनिर्माण कराने के लिए ई-टेंडर कराएंगे।
विज्ञापन

बहल क्षेत्र के दो, लोहारू के छह और सिवानी खंड का एक गांव शामिल है। बजट मंजूरी के बाद पंचायती राज तकनीकी विभाग के अधिकारियों ने अब इन गांवों की फिरनी को पक्का किए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नव वर्ष में इन गांवों की फिरनी करीब 2.30 करोड़ रुपये से चकाचक हो जाएंगी।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण विकास फंड प्रशासनिक बोर्ड की तरफ से जारी किए गए बजट में लोहारू, सिवानी और बहल क्षेत्र के नौ गांवों की फिरनी को पक्का किया जाएगा। इन गांवों की फिरनी फिलहाल कच्ची हैं और गांवों में बाहरी रास्ते पर आवागमन में भी दिक्कतें आ रही हैं। अधिकांश जगहों पर तो अवैध कब्जे भी परेशानी बन रहे हैं, ऐसे में विभाग अब इन गांवाें की फिरनी का नवनिर्माण कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की तरफ से मिली मंजूरी के बाद इन गांवों में इंटरलॉकिंग टाइल्स के जरिए फिरनी को पक्का किया जाएगा और बरसाती पानी की निकासी की भी व्यवस्था कराई जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री के प्रयासों से इन गांवों की फिरनी ग्रामीणों की मांग पर नए साल के आगाज के साथ ही चकाचक हो जाएंगे। इसकी प्रक्रिया पंचायती राज तकनीकी विभाग ने शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारी इन गांवों की फिरनी के टेंडर एस्टीमेट तैयार कराकर इनके ई-टेंडरिंग से काम कराने की तैयारियों में भी जुट गए हैं। संवाद

अब इन गांवों की फिरनी होंगी पक्की
खंड का नाम- गांव- लागत लाखों में
1. लोहारू- उमरवास- 19,04,000
2. लोहारू- बडदू मुगल- 35,53,000
3. लोहारू- अहमदवास खेड़ा- 55,56,000
4.लोहारू- झुप्पाकलां- 8,73,000
5. लोहारू- दमकोरा- 29,67,000
6. लोहारू- कुशलपुरा- 3,34,000
7. सिवानी- ढाणी किशनलाल- 2,05,000
8. बहल- पाजू- 2,52,000
9. बहल- सलेमपुर- 33,13,000
कुल: 2,30,70,000
हरियाणा सरकार लोहारू विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांवों तक सड़कों का जाल बिछाने के साथ-साथ गांवों की फिरनी को भी पक्का कराने के लिए बजट जारी कर रही है। इससे आने वाले दिनों में गांव की फिरनी न केवल पक्की होंगी बल्कि इन पर स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी। कई गांवों की फिरनी पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम चल रहा है। लोहारू हलके में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, बल्कि प्रदेश स्तर की सुविधाएं भी यहां ग्रामीणों और किसानों को मिलेंगी। इनका फायदा न केवल हरियाणा बल्कि राजस्थान के सीमांत इलाकों के लोगों को भी मिलेगा।

- जयप्रकाश दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार।
कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के नौ गांवों में फिरनी पक्की किए जाने के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही इन गांवों की फिरनी को ई-टेंडर कराकर पक्का कराने का काम शुरू कराया जाएगा। गांव की फिरनी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। कई गांवों की फिरनी पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए भी विभाग ने अलग से बजट मुहैया कराया है। जिन पर काम चल रहा है।
- संभव जैन, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज तकनीकी विंग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article