फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the city council will also check the cleanliness standards in offices and educational institutions, the cleanliness survey will start in the city from today.

Bhiwani News: अब नगर परिषद ऑफिसों, शिक्षण संस्थाओं में भी जांचेगी स्वच्छता मानक, आज से शहर में स्वच्छता सर्वे शुरू

Tue, 25 Jul 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Now the city council will also check the cleanliness standards in offices and educational institutions, the cleanliness survey will start in the city from today.
भिवानी। अब नगर परिषद शहर के ऑफिसों, शिक्षण संस्थाओं में भी स्वच्छता के मानकों की जांच करेगी। इसके लिए बुधवार से ही शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होगा। इसी के साथ नगर परिषद होटल, रेस्टोरेंट में पहले से ही स्वच्छता के मानक तय कर उनकी जांच कर रही है, मगर अब स्कूल, कॉलेज और कार्यालय भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता में कोताही मिलने पर नगर परिषद से कारण बताओ नोटिस भी जारी होगा। वहीं स्वच्छता की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले संस्थानों को नगर परिषद की तरफ से स्वच्छता का प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद शहर के अंदर करीब 35 से अधिक होटलों, 75 से अधिक शिक्षण संस्थाओं और स्कूलों के अलावा करीब डेढ़ सौ कार्यालयों में स्वच्छता के मानकों की जांच का कार्य बुधवार से आरंभ करेगा। नगर परिषद में स्वच्छ भारत मिशन की टीम स्कूलों और कॉलेजों में जाकर हॉर्टिकल्चर पीट यानी सूखे पत्तों के कचरे के निस्तारण के साथ कंपोस्ट पीट यानी गिले कचरे के निस्तारण की व्यवस्था भी जांचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ कॉलेज और स्कूलों के शौचालयों के अलावा साफ सफाई के मानक भी जांचे जाएंगे। अगर स्वच्छता मानकों में कोताही मिलती है तो नगर परिषद ऐसे संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी। इसके बाद उन पर जुर्माना के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। वहीं बेहतर व्यवस्था मिलने पर संस्थान को नगर परिषद की ओर से स्वच्छता का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इसमें उसके स्वच्छता के मानकों में दिए गए योगदान का जिक्र भी होगा।
नगर परिषद की ओर से शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और संस्थानों में सूखा और गिला कचरा निस्तारण के संबंध में जागरूक कर चुका है। इनके मानकों की जांच भी की जा रही है। वहीं शिक्षण संस्थाओं और कार्यालयों में भी अब स्वच्छता के मानकों की जांच होगी। कोताही मिलने वाले संस्थानों को नगर परिषद की ओर से कारण बताओ नोटिस देंगे। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव की ओर से स्पष्ट हिदायतें दी गई हैं।

- विकास देशवाल, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद भिवानी।
स्वच्छता को लेकर शहर के अंदर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। संस्थानों, स्कूलों, कार्यालयों के अंदर स्वच्छता को लेकर तय किए गए मानकों की जांच बुधवार से शुरू की जाएगी। इस दौरान स्कूलों व कॉलेजों में स्वच्छता के अलग-अलग मानक जांचे जाएंगे। इनमें शौचालय, क्लास रूम में डस्टबीन, सूखा और गिला कचरा निस्तारण की व्यवस्थाएं और परिसर में साफ सफाई शामिल हैं।
-सन्नी शर्मा, सिटी इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article