{"_id":"642709139c149dc13d05d158","slug":"now-the-candidates-deprived-of-the-annual-examination-will-also-be-able-to-give-the-tenth-and-twelfth-examination-bhiwani-news-c-21-hsr1027-94797-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: अब वार्षिक परीक्षा से वंचित परीक्षार्थी भी दे सकेंगे दसवीं और बारहवीं की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: अब वार्षिक परीक्षा से वंचित परीक्षार्थी भी दे सकेंगे दसवीं और बारहवीं की परीक्षा
Sat, 01 Apr 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:35 AM IST
सार
विद्यालय की परीक्षा की पात्रता संबंधी रिकाॅर्ड बोर्ड कार्यालय में चेक कराने के उपरांत अपने विद्यालय की लॉगिन आईडी के माध्यम से पांच हजार रुपये प्रति छात्र एकमुश्त परीक्षा शुल्क के जमा कराकर तीन से सात अप्रैल तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
HBSE Gate
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मार्च की वार्षिक परीक्षा से वंचित रहने वाले परीक्षार्थी भी अब फिर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने एक अवसर दिया है। जिसके लिए परीक्षार्थी एक मुश्त पांच हजार रुपये का परीक्षा शुल्क जमा कराकर तीन से सात अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी विद्यार्थी मार्च 2023 की परीक्षा में पात्रता पूरी करते थे, लेकिन किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे सके। ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा की सभी शर्तें पूरी कर संबंधित विद्यालय की परीक्षा की पात्रता संबंधी रिकाॅर्ड बोर्ड कार्यालय में चेक कराने के उपरांत अपने विद्यालय की लॉगिन आईडी के माध्यम से पांच हजार रुपये प्रति छात्र एकमुश्त परीक्षा शुल्क के जमा कराकर तीन से सात अप्रैल तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि इसके अतिरिक्त ऐसे परीक्षार्थी जिनका सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी मार्च 2023 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने का अंतिम अवसर था, इसके अतिरिक्त सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के ऐसे परीक्षार्थी जो सीटीपी, री अपीयर, अंक सुधार व मर्सी चांस की परीक्षा किसी कारण आवेदन नहीं कर पाए और परीक्षा से वंचित रह गए वे अब सभी शर्तें पूरी कर परीक्षा दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी मार्च 2023 की परीक्षा में अपीयर हुआ है वे किसी अवस्था में इस परीक्षा के लिए आवेदन न करें। निर्धारित अवधि के बाद आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन