फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now smart electricity meters will not be installed on tubewell connections, three phase electronic meters will continue

Bhiwani News: अब ट्यूबवेल कनेक्शनों पर नहीं लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, थ्री फेज इलेक्ट्रॉनिक मीटर होंगे जारी

Thu, 08 Jun 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Now smart electricity meters will not be installed on tubewell connections, three phase electronic meters will continue
भिवानी। अब ट्यूबवेल कनेक्शनों पर स्मार्ट बिजली मीटर नहीं लगेंगे, निगम ने स्मार्ट बिजली मीटरों पर तकनीकी दिक्कतें आने के बाद इन्हें ट्यूबवेल कनेक्शनों पर लगाए जाने पर रोक लगा दी है। जबकि नए टयूबवेल कनेक्शनों पर भी अब थ्री फेज इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

भिवानी और चरखी दादरी जिले में 2018 से पहले तीन हजार 444 और 2019 के बाद 7091 ट्यूबवेल कनेक्शन बिजली निगम द्वारा जारी किए हैं। जिन पर अभी किसानों के कनेक्शन चालू किए जाने का काम चल रहा है। निगम की ओर से ट्रायल के तौर पर ट्यूबवेलों पर लगाए गए स्मार्ट बिजली मीटर भी नहीं चले, जिनकी जगह अब इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिले के किसानों के लिए कनेक्शन जारी करने के साथ ही ट्यूबवेलों पर स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने का प्रावधान किया था। निगम ने ट्यूबवेलों पर सिम कार्ड से संचालित स्मार्ट बिजली मीटर भी लगा डाले, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की दिक्कत की वजह से ये मीटर ठीक से काम नहीं कर पाए और तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ गए। जिन ट्यूबवेलों पर स्मार्ट बिजली मीटर लगे, उनमें अधिकतर तो चले ही नहीं। ऐसे में बिजली निगम ने स्मार्ट बिजली मीटर की जगह बदलकर थ्री फेज इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाने पड़े। निगम की स्मार्ट बिजली मीटर की योजना शुरुआत में ट्यूबवेल और बाद में कॉमर्शियल और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी लागू की गई, मगर शुरुआत में ही स्मार्ट मीटर जवाब दे गए। इसकी वजह से अभी ये प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




पावर हाउस के मोडेम के सर्वर से जोड़े गए स्मार्ट मीटर

बिजली निगम ने ट्यूबवेलों पर स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के बाद इन्हें पावर सब स्टेशन के मोडेम के सर्वर से सीधा जोड़ा था। ताकि इन स्मार्ट मीटरों की खर्च की गई बिजली की रीडिंग, कितना लोड चल रहा है और कितनी देर बिजली मिली यह पता चल सके। इन सबका रिकाॅर्ड भी सीधे पावर सब स्टेशन के सर्वर में सीधा पहुंचाना संभव किया गया। लेकिन स्मार्ट मीटर का सिम कार्ड ग्रामीण क्षेत्र के कमजोर नेटवर्क को नहीं पकड़ पाया और ठीक से काम नहीं करने से बंद हो गए। इसकी वजह से इन्हें निगम को अब बदलना पड़ा।





नए ट्यूबवेल के कनेक्शन कराने के लिए भी निगम कराएगा जल्द टेंडर

बिजली निगम ने 7091 ट्यूबवेल कनेक्शन हाल ही में जारी किए हैं। ये बिजली कनेक्शन 2019 के बाद आवेदन करने वाले किसानों को मिलेंगे। इसमें 10 बीएचपी और 10 बीएचपी से ऊपर की दो श्रेणी बनाई गई हैं। 10 बीएचपी तक के कनेक्शन हरेडा जारी करेगा, जबकि 10 बीएचपी से थ्री फेज के ट्यूबवेल कनेक्शन बिजली निगम द्वारा किसानों को मुहैया कराए जाएंगे। इन कनेक्शनों के लिए जो किसान अपनी प्रतिभूति राशि जमा कराकर पंप व अन्य सामान की खरीद कर रसीद कार्यालय में जमा करा देगा, उनके ट्यूबवेल कनेक्शनों को चालू करने के लिए बिजली निगम टेंडर कराएगा। इसके बाद किसानों के कनेक्शन चालू कराए जाएंगे।

ट्यूबवेल कनेक्शनों पर स्मार्ट बिजली मीटरों में नेटवर्क को लेकर दिक्कतें आ रही थीं, इसलिए इनकी जगह थ्री फेज इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटर लगाए गए हैं। जिन किसानों को अब नए ट्यूबवेल कनेक्शन जारी हुए हैं उनको भी थ्री फेज इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटर से कनेक्शन दिए जाएंगे।

- रणबीर सिंह, सर्कल महाप्रबंधक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article