फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now schools which have performed poorly in exams will not become exam centres.

Bhiwani News: अब परीक्षा में खराब प्रदर्शन कर चुके स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Wed, 07 Feb 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 07 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Now schools which have performed poorly in exams will not become exam centres.
भिवानी। अब बोर्ड की परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन कर चुके विद्यालयों में परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे। शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र बनाने के विकल्पों के तहत 1700 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावित सूची बोर्ड के समक्ष पहुंची है। इसमें से अब परीक्षा केंद्रों के गठन के लिए छंटनी होगी। 27 फरवरी से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आरंभ होंगी। परीक्षाओं से एक सप्ताह पहले ही दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के अनुक्रमांक संबंधित स्कूलों के लॉगइन आईडी पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की फरवरी-मार्च 2024 की परीक्षा में प्रदेशभर से करीब साढ़े छह लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड के समक्ष करीब 1700 संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची है। इसमें से अब बोर्ड छंटनी कर ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने में प्राथमिकता देगा, जहां पर बाहरी हस्तक्षेप की संभावनाएं बहुत ही कम हों और पहले उन केंद्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा हो।
विज्ञापन

वहीं, बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता के साथ पहले ही कई सुरक्षा मापदंड परीक्षा केंद्रों के लिए तय किए हुए हैं। इसमें अधिकांश निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के मामले भी बोर्ड के समक्ष पहुंचे हैं, जिनके गठन की प्रक्रिया भी अभी चल रही है। वहीं, बोर्ड अधिकारियों की मानें तो 19 फरवरी को दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 27 फरवरी से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का गठन किया जा रहा है। वहीं, बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा के एक सप्ताह पहले अनुक्रमांक जारी कर दिए जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा केंद्रों के चयन में उन स्कूलों को वरीयता मिलेगी, जिनका बोर्ड परीक्षाओं में पहले भी अच्छा प्रदर्शन रहा है।
- डॉ. वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article