फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now ponds will be built on 32 acres of land of four villages, canal water will reach the drought affected area under pressure in a 12 kilometer long pipeline.

Bhiwani News: अब चार गांवों की 32 एकड़ भूमि पर बनेंगे तालाब, 12 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन में प्रेशर से पहुंचेगा सूखा ग्रस्त इलाके तक नहरी पानी

Sat, 04 Jan 2025 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Jan 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Now ponds will be built on 32 acres of land of four villages, canal water will reach the drought affected area under pressure in a 12 kilometer long pipeline.
भिवानी। अब चार गांवों की 32 एकड़ भूमि पर स्पेशल तालाब बनाए जाएंगे। इसमें 12 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन में प्रेशर से सूखा ग्रस्त इलाके तक नहरी पानी पहुंचाना संभव होगा। सिंचाई विभाग ने निंगाना फीडर और भिवानी-घग्घर ड्रेन में बरसाती जलभराव के अतिरिक्त पानी के सदुपयोग के लिए महत्वाकांक्षी योजना बनाई है।
विज्ञापन

इस पर करीब 117 करोड़ की लागत से तालाब तैयार कर पाइप लाइन डालने का काम किया जाएगा। सिंचाई विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से चार गांवों में भूमिगत जल स्तर में सुधार होगा। वहीं तोशाम क्षेत्र के सात गांवों को जलभराव से भी स्थायी तौर पर निजात मिलेगी। वहीं पीने के पानी का संक्रमण भी दूर होगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की यमुना जल सेवाएं परिमंडल के तहत आने वाली जूई वाटर डिविजन की ओर से तोशाम क्षेत्र के गांव धारण, रिवासा, निगाना कलां, निगाना खुर्द में करीब 32 एकड़ भूमि में बड़े तालाब तैयार किए जाएंगे। इन बड़े तालाबों का इस्तेमाल माइक्रो इरिगेशन यानी सूक्ष्म सिंचाई के लिए भी किया जाएगा। इससे हजारों एकड़ सिंचित और गैर सिंचित रकबा लाभान्वित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निंगाना फीडर में आसपास के गांवों के बरसाती जलभराव के डाले जाने वाले अतिरिक्त पानी को सदुपयोग में लाया जाएगा। इस अतिरिक्त पानी को इन चार गांवों के तालाबों में एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद करीब 12 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन में बड़ी मोटरों से प्रेशर के जरिये तोशाम क्षेत्र के सूखा ग्रस्त गांवों के खेतों तक सिंचाई के लिए भेजा जाएगा।
निंगाना फीडर में पीने के पानी के संक्रमण से भी मिलेगी निजात
निंगाना फीडर में छोड़े जाने वाले पानी में झाग पैदा होते हैं। इससे पीने का पानी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। तोशाम क्षेत्र के गांवों में पहले से ही पीने के पानी की स्थिति खराब है। इसे सुधारने में यह महत्वाकांक्षी परियोजना काफी कारगर साबित होगी। पाइप लाइन के जरिए तालाबों में संग्रहित पानी को रेतीले टीले के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा। इससे भूमिगत पानी रिचार्ज में भी मदद मिलेगी। इस परियोजना में तोशाम क्षेत्र के 20 से 25 गांवों में पीने के पानी का संक्रमण दूर होगा। जबकि करीब सात गांवों में बरसाती जलभराव की समस्या से भी स्थायी निजात मिलेगी।
निंगाना फीडर और भिवानी-घग्घर ड्रेन पर बनाए जाएंगे पंपिंग स्टेशन
निंगाना फीडर और भिवानी-घग्घर ड्रेन के अतिरिक्त पानी को सिंचाई में सदुपयोग में लाने के लिए अलग से पंपिंग स्टेशन भी बनेंगे। जहां पाइप लाइन में प्रेशर के जरिये ये पानी तोशाम के सूखाग्रस्त इलाकों के खेतों तक पहुंचेगा। जहां इसे सिंचाई में इस्तेमाल किया जा सकेगा। फिलहाल तोशाम में नहरी पानी की कमी बनी है। वहीं भूमिगत जल स्तर भी काफी नीचे जा चुका है। कई गांव तो डेंजर जोन स्थिति में आ चुके हैं।
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के निर्देशानुसार तोशाम क्षेत्र के चार गांवों के 32 एकड़ में बड़े तालाब बनाए जाएंगे। इन तालाबों से करीब 12 किलोमीटर पाइप लाइन में प्रेशर के जरिये रेतीले टीलों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना का मकसद तोशाम क्षेत्र के पीने के पानी में संक्रमण रोकना, भूमिगत जल स्तर को ऊंचा उठाना और नहरी पानी से वंचित खेतों तक पानी पहुंचाना है। इस परियोजना को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जा चुका है। हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक में इसे मंजूरी दिलाई जाएगी।

-अमनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता, जूई डिविजन सिंचाई विभाग, भिवानी।
तोशाम क्षेत्र में बरसाती जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने के साथ-साथ इलाके के खेतों को पर्याप्त सिंचाई का पानी मुहैया कराने और भूमिगत जलस्तर में सुधार लाने के मकसद से महत्वाकांक्षी परियोजनाएं बनाई जा रही हैं। इन परियोजनाओं के जरिये इलाके के लोगों को खेतों की सिंचाई और पीने के पानी की कोई दिक्कत नहीं आएगी। जल्द ही बैठक में इन परियोजनाओं का बजट मंजूर कराकर शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा।
- श्रुति चौधरी, सिंचाई और महिला एवं बाल विकास मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article