फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now police keep a close eye on every nook and corner, five postal challans reached the homes of those who break the rules

Bhiwani News: अब चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर, नियम तोड़ने वालों के घर पहुंचे पांच पोस्टल चालान

Sat, 14 Oct 2023 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 14 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Now police keep a close eye on every nook and corner, five postal challans reached the homes of those who break the rules
भिवानी। अब कंट्रोल रूम से ही पुलिस की शहर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रहेगी। यही वजह है कि अब पांच पोस्टल चालान भी यातायात नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच गए हैं। इसी के साथ ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा में यूनिक रजिस्ट्रेशन में सिर्फ रविवार तक की मोहलत बची है।
विज्ञापन

अब इसके एक सप्ताह तक ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा की स्पेशल चेकिंग होगी। इसके बाद भी अगर यूनिक आईडी का रजिस्ट्रेशन नहीं है तो फिर उस ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा को सीधा इंपाउंड किया जाएगा। दरअसल, जिला पुलिस भिवानी को सेफ सिटी के दायरे में लाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर आगे बढ़ रही है। यही वजह है कि जिला पुलिस ने पुलिस ने ट्रैफिक नियमों पर और अधिक सख्ती कर दी है। इसी के साथ शहर भर में अब तक करीब 1556 ऑटो और ई रिक्शा का यूनिक आईडी रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
विज्ञापन


भिवानी शहर की सड़कों पर अब यातायात पुलिस कर्मचारी नहीं दिखेंगे, बल्कि कंट्रोल रूम से ही ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा रहा है। जिला पुलिस ने शुक्रवार से पोस्टल चालान सिस्टम को लागू कर दिया है। इसके बाद पांच पोस्टल चालान काटे गए हैं, जो यातायात नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के घर के पते पर पहुंचे हैं। इतना ही नहीं अब नाबालिग बच्चे ऑटो रिक्शा या फिर ई रिक्शा को नहीं दौड़ा पाएंगे, क्योंकि यूनिक आईडी नंबर मिलने के बाद वाहन मालिक या फिर उसका चालक ही इन्हें चलाएगा। इनका रजिस्ट्रेशन में पूरा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार तक पुलिस यूनिक रजिस्ट्रेशन करेगी। सोमवार से फिर एक सप्ताह तक शहर की सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा की पहचान के लिए स्पेशल अभियान चलेगा। इस दौरान भी पुलिस कागजात पूरे कराकर रजिस्ट्रेशन कराएगी। इसके अगले सप्ताह पुलिस इन पर और अधिक सख्त होगी। क्योंकि इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन मिलने पर सीधे वाहन ही इंपाउंड होगा।





एक्सपायर हो चुके वाहन भी होंगे अब सड़कों से गायब

एनजीटी की हिदायतों के अनुसार एक्सपायर हो चुके वाहन अब सड़क पर दौड़ा पाना मुश्किल होगा। क्योंकि पुलिस कागजात पूरे मिलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को ही रजिस्ट्रेशन कर रही है। भिवानी शहर में करीब 1500 से अधिक ऐसे ऑटो रिक्शा हैं, जिन्हें एनजीटी के आदेशों के बाद दूसरे शहरों से खदेड़ा जा चुका है, मगर अब भी ये यहां पर चल रहे हैं। अब इनका सडक़ों पर दौड़ा पाना मुश्किल होगा।





सेफ सिटी के प्रति महिला पुलिस भी करेगी अब जागरूक

शहर में स्कूली और कॉलेज जाने वाली लड़कियों और कामकाजी महिलाओं को अब महिला पुलिस भी सेफ सिटी के प्रति जागरूक करेंगी। महिलाओं को डायल 112 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इसी के साथ महिला पुलिस का शहर के कॉलेजों और स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे। महिला और लड़कियां किसी भी समय अपने घर से बाहर बिना किसी भय के आ जा सकेंगी।



भिवानी को सेफ सिटी बनाने की दिशा में तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। शहर में पोस्टल चालान सिस्टम चालू हो चुका है और पहले दिन पांच पोस्टल चालान यातायात नियम तोड़ने वालों को उनके घर भेजे गए हैं। ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा यूनिक नंबर रजिस्ट्रेशन के लिए रविवार तक की मोहलत है। इसके बाद एक सप्ताह तक चेकिंग होगी फिर कागजात पूरे नहीं मिलने पर ऑटो और ई रिक्शा को इंपाउंड किया जाएगा।

-वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article