फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now parking, laundry and kitchen will be upgraded in the basement of 275 vehicles in Bhiwani PGI

Bhiwani News: अब भिवानी पीजीआई में 275 वाहनों की बेसमेंट में होगी पार्किंग, लॉन्ड्री और रसोई होगी अपग्रेड

Wed, 19 Jul 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now parking, laundry and kitchen will be upgraded in the basement of 275 vehicles in Bhiwani PGI
भिवानी। अब भिवानी पीजीआई में 275 वाहनों की बेसमेंट के अंदर पार्किंग की व्यवस्था होगी। वहीं लॉन्ड्री और रसोई को भी अपग्रेड किया जाएगा। बुधवार को रोहतक पीजीआई के साथ पीडब्ल्यूडी और पीजीआई का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने पीजीआई में क्या-क्या बदलाव की जरूरतें होंगी और क्या-क्या संसाधन यहां हैं, इन बिंदुओं को भी दर्ज किया। इसके आधार पर इसे जल्द ही अपग्रेड किया जाएगा। दरअसल, भिवानी का नागरिक अस्पताल 300 बेड का अस्पताल है। इसी के साथ भिवानी में पीजीआई का 420 बेड का नया भवन तैयार किया जा रहा है। पुराने और नए भवन को मिलाकर 720 बेड का पीजीआई 2023-24 में शुरू किया जाएगा। इसके लिए अभी से जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने के लिए रोहतक पीजीआई सहित संबंधित विभागों की टीमों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भिवानी पहुंची रोहतक पीजीआई की टीम में एचओडी डॉ. गीता गढ़वाल सहित चार अन्य चिकित्सक शामिल थे, जबकि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीक्षक, कार्यकारी अभियंता सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। इसी तरह पीजीआई के भवन का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे। इन अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल की ओपीडी, सभी वार्ड, रसोई, लॉन्ड्री, ऑपरेशन थियेटर, आपात विभाग, माइनर ओटी का जायजा लिया। टीम ने यहां की व्यवस्थाएं देखने के बाद पीजीआई के अस्पताल को अपग्रेड किए जाने में किन जरूरी बदलावों की आवश्यकता होगी, इस पर भी मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






तीन खंड में चल रहा है पीजीआई का निर्माण

पीजीआई के लिए 535 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। भिवानी में पीजीआई के तीन खंड तैयार किए जा रहे हैं। इनमें मेडिकल टीम के क्वाटर, ऑपरेशन थियेटर व अन्य इंडियन मेडिकल कौंसिल के मानकों पर आधारित ढांचागत सुविधाएं मरीजों को मुहैया कराई जाएंगी।





1975 में बनी थी अस्पताल की लॉन्ड्री

भिवानी के नागरिक अस्पताल में लॉन्ड्री की स्थापना 1975 में की गई थी। उस समय अस्पताल में करीब ढाई सौ बेड थे, जिसे बढ़ाकर अब 300 बेड कर दिया गया है। लॉन्ड्री में वाशिंग मशीन भी काफी साल पुरानी होने की वजह से बंद पड़ी हैं, जिनकी जगह छोटी वाशिंग मशीनें लगाकर काम चलाया जा रहा है। पीजीआई में लॉन्ड्री के अंदर धुलाई की बड़ी अत्याधुनिक मशीनें भी स्थापित की जाएंगी और इसका दायरा भी बढ़ेगा। इसी तरह रसोई को भी और अधिक बड़ा व सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा।




बुधवार को रोहतक पीजीआई के साथ संंबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं देखी हैं। पीजीआई 2023-24 में शुरू होगी। इसके लिए क्या जरूरी व्यवस्थाएं व अपग्रेड होना है, इसके संबंध में भी संबंधित अधिकारियों ने खाका तैयार किया है। इसके आधार पर एस्टीमेट बनाकर बजट मांग कर काम शुरू कराया जाएगा।

-डॉ रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed